6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने किया केन्द्रीय मंत्री की सभा स्थल का निरीक्षण

दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Google source verification

प्रतापगढ़. आगामी 4 जुलाई को प्रतापगढ़ के दशहरा ग्राउंड पर आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित बाईपास के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के आगमन एवं सभा स्थल का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी ने निरीक्षण किया एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं पार्टी के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हार्दिक छोरिया एवं नगर मंडल मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई ने बताया की जोशी ने स्थानीय दशहरा ग्राउंड में बन रहे सभा स्थल एवं हेलीपैड का निरीक्षण किया एवं पार्टी के पदाधिकारियों के साथ तैयारी बैठक ली। हेलीपैड निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने महाविद्यालय ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे महाविद्यालय के कर्मचारियों के साथ क्रिकेट खेल कर इसका लुफ्त उठाया। तैयारी बैठक का मुख्य आतिथ्य भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने किया एवं अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने की। बैठक में विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा , हर्षवर्धन सिंह शक्तावत एवं रघु शर्मा मौजूद रहे।