6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के संचालक मंडल चुनाव प्रक्रिया शुरू

  अरनोद, छोटीसादड़ी और प्रतापगढ़ समितियों में अंतिम मतदाता सूचियों का किया प्रकाशन

2 min read
Google source verification
क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के संचालक मंडल चुनाव प्रक्रिया शुरू

क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के संचालक मंडल चुनाव प्रक्रिया शुरू



प्रतापगढ़. राजस्थान राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण की ओर से प्रतापगढ़ जिले के प्रतापगढ़, अरनोद और छोटीसादड़ी क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के संचालक मंडल के चुनाव की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इसके बाद अब 4 और 5 अप्रेल को नाम निर्देशन पत्र लिए जाएंगे। प्रतापगढ़ और छोटीसादड़ी में चुनाव 10 अप्रेल को होंगे। जबकि अरनोद में चुनाव 12 अप्रेल को होंगे।

यह है चुनाव कार्यक्रम का विवरण
4 अप्रेल को प्रतापगढ़, छोटीसादड़ी में जबकि अरनोद में 5 अप्रेल को नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच कर वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
7 अप्रेल को प्रतापगढ़, छोटीसादड़ी में जबकि अरनोद में आठ अप्रेल को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव में भाग वाले उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
10 अप्रेल को प्रतापगढ़, छोटीसादड़ी में जबकि अरनोद में 12 अप्रेल को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। शाम 5 बजे मतगणना शुरू करए चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
11 अप्रेल को प्रतापगढ़, छोटीसादड़ी में जबकि अरनोद में 13 अप्रेल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।

प्रतापगढ़ समिति में यह है मतादाताओं की स्थिति
यहां क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड में चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर दिया गया है। चुनाव नोडल प्रभारी जयपालसिंह ने बताया कि यहां कुल 47 समितियां है। इनमें से 36 समितियां मतदान में भाग लेंगी। इसी प्रकार व्यक्तिगत सदस्यों की संख्या 50 है।
अरनोद में 48 सदस्य करेंगे मतदान
अरनोद क्रय-विक्रय सहकारी समिति में 33 लेम्पस है। इसमें से 29 मतदान करेंगे। जबकि व्यक्तिगत सदस्यों में 19 मतदान करेंगे।
छोटीसादड़ी में व्यक्तिगत सदस्य अधिक
छोटीसादड़ी क्रय-विक्रय सहकारी समिति में व्यक्तिगत सदस्यों की संख्या 301 है। जबकि कुल 33 समितियों में से 29 ही मतदान में भाग लेंगी।
संचालक मंडल में 12 सदस्यों के होंगे चुनाव
क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के संचालक मंडल में कुल 12 सदस्यों के चुनाव होंगे। जिसमें 6 सदस्य समितियों के होंगे। जबकि एक अन्य स्थानीय सहकारी समिति का होगा। पांच सदस्यों में व्यक्तिगत सदस्यों में होंगे। इसमें एक एससी, एक एसटी और दो महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। जबकि एक सदस्य सामान्य होगा।