26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनाया सगसजी बावजी जन्मोत्सव, निकाली शोभायात्रा

शुरू हुए एक सप्ताह के आयोजन

2 min read
Google source verification
मनाया सगसजी बावजी जन्मोत्सव, निकाली शोभायात्रा

मनाया सगसजी बावजी जन्मोत्सव, निकाली शोभायात्रा

धरियावद. दाता दिनेश्वर मंदिर में लोक देवता सगसजी बावजी के सात दिवसीय जन्मोत्सव के तहत गुरुवार को नगर में शोभायात्रा धूमधाम से निकाला गई। जिसका जगह-जगह दाता भक्तों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। गुरुवार को छोटे दाता गोवर्धनङ्क्षसह का जन्मोत्सव मनाया गया और राजदरबार आयोजित हुआ। दाता की शोभायात्रा दाता मंदिर से शुरू होकर नगर के कोठारी गली, बापू बाजार, होली चोक, पुराना बस स्टैंड, हनुमान चोराया, नसियाजी, कबूतर खाना होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। शोभायात्रा में आगे दो अश्व पर धर्म की पताका लिए बच्चे और युवा सवार थे। पीछे पीछे बैंड बाजों पर केसरिया बालम पधारो म्हारो देश, आपरी जन्म गांठ मनावा, एकङ्क्षलग का दरबार आदि लोक दाता गीतों ने समा बांध दिया। जिस पर भक्त जयकारे लगाते चल रहे थे। पीछे पीछे फूलों से सुसज्जित खुली जीप में दाता भेरू सेवक चल रहे थे। जिनका भी जगह-जगह स्वागत किया गया। पीछे पीछे शहनाई की मनमोहक धुन बिखरे स्थानीय शहनाई वादक लोक कलाकार बैठे थे। अंत में विशेष घोड़ा बग्गी में एकङ्क्षलग नाथ और दाता सगस जी बावजी की तस्वीर विराजित थी। जिस पर जगह जगह भक्तों ने श्रीफल माला भेट चढ़ाकर रथ का पुष्पवर्षा व जयकारों के साथ स्वागत किया। शोभायात्रा में पुरष सफेद परिधान तो वही महिलाएं चमकीले परिजनों में सज धज कर शामिल थी। शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह दाता भक्तों की ओर से ठंडाई पेयजल की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा के अंत में मंदिर पहुंचने पर घोड़ा बग्गी में विराजित एकङ्क्षलग नाथ लोक देवता सगस जी बावजी की आरती उतारी गई। बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
आज होगा मुख्य कार्यक्रम
इधर उदयपुर सर्वे ऋतु विलास वाले दाता सगसजी बावजी का जन्मोत्सव शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दौरान रात्रि को मंदिर में खड$क पूजन राज दरबार एवं भजन संध्या का आयोजन होगा।
जगमगाया सगजी मंदिर
रात्रि को मंदिर परिसर में जगमग रोशनी की गई। इसके साथ ही लोक देवता गोवर्धनङ्क्षसहजी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान खड$ग पूजन एवं राज दरबार लगाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में दाता भक्त शामिल हुए। दाता के दर्शन को लेकर देर शाम मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त गण कतार में खड़े दिखाई दिए। यहां भक्तों ने सपरिवार दाता की प्रतिमा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर में आरती के बाद लोक गीतों पर आधारित ेभजन संध्या आयोजित हुई। जिसमें भक्तों ने एक से एक गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर को गुलाब इत्र से में गया गया।