20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदला मौसम, किसानों की बढ़ी चिंता

खेतों में पड़ी कटी फसलेंबारिश से नुकसान की आशंका

2 min read
Google source verification
बदला मौसम, किसानों की बढ़ी चिंता

बदला मौसम, किसानों की बढ़ी चिंता


फसले समेटने में जुटें किसान
प्रतापगढ़. एक बार फिर से मौसम विभाग की चेतावनी ने भूमिपुत्रों की चिंता बढ़ा दी है। इन दिनों रबी फसल समेटने का कार्य चरम पर है। अभी खेतों में फसलों की कटाई, थ्रेसरिंग का कार्य जोरों पर चल रहा है। ऐसे में एक बार फिर से सोमवार से मौसम बदलने लगा है। आसमान में सुबह से ही बादल छाने रहने से फसल खराबे की आशंका बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग की ओर से एकाध दिन में ही बारिश और अंधड़ का अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते किसान भी कटी फसलों की जल्दी से जल्दी थ्रेसरिंग कराने में जुट गए है।
इस माह में एक सप्ताह पहले ही मौसम बदलने से बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि हुई थी। जिससे कई इलाकों में रबी की फसल में काफी नुकसान हो गया है। अब एक बार फिर से मौसम बदल गया है। वहीं मौसम विभाग की ओर से भी अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें बारिश और अंधड़ की आशंका जताई गई है। इससे रबी फसलों में नुकसान की चिंता किसानों को सताने लगी है।

प्रतापगढ़ मंडी भाव
प्रतापगढ़. यहां कृषि उपज मंडी में मंगलवार को विभिन्न जिंसों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 1970 से 2490, मक्का 2174 से 2200, चना 4580 से 4793, मसूर 4620 से 5481, सोयाबीन 4400 से 5301, सरसों 4400 से 5061, अलसी 4612 से 4800, मैथी 5600 से 5992, अजवाईन 12900 से 14000, लहसुन 1200 से 5600, प्याज 320 से 1202, धनिया 4700 से 5800, जौ 1900 से 1988 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

अरनोद. यहां कृषि उपज मण्डी में मंगलवार को विभिन्न जिंसों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2000 से 2272, मक्का 2097 से 2142, धनिया 4700 से 6411, चना 4562 से 4825, मसुर 4800 से ५271, जौ 1980 से 2011, मैथी 5480 से 5751, अलसी 4612 से 4797 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

रंग तेरस की तैयारियों पर सजे बाजार
प्रतापगढ़ में रंग, हर्बल गुलाल की सजी दुकानें
प्रतापगढ़. रंग तेरस को लेकर बाजार में तैयारियां की जा रही है। इसके लिए दुकानें सजने लगी है। रंग तेरस को लेकर बाजार में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि कांठल में होली के दूसरे दिन धूलंडी के 12 दिन बाद रंग तेरस का पर्व कई वर्षों से मनाया जा रहा है। इस बार रंगों व गुलाल की शहर में छोटी बड़ी कई दुकानें लग गई है। दुकानों पर रंग-गुलाल और बच्चों के लिए पिचकारियां सजाई गई है। जहां खरीदारी की जा रही है। इस बार शहर समेत जिलेभर में हर्बल गुलाल की मांग अधिक बढ़ गई है। इसके साथ ही पिचकारियां भी कई वैराइटियों में उपलब्ध है।