6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाल दिवस पर विधानसभा में छोटीसादड़ी की अनादि अग्रवाल बनी एक दिन के लिए खाद्य मंत्री

- बाल दिवस पर राजस्थान विधानसभा सत्र में लिया भागप्रतापगढ़. छोटीसादड़ी. बाल दिवस के मौके पर राजस्थान विधानसभा में एक अनूठी पहल की गई। यहां बच्चों ने राजस्थान विधानसभा सत्र संचालन किया। रविवार को हुए इस बाल सत्र का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया।

2 min read
Google source verification
बाल दिवस पर विधानसभा में छोटीसादड़ी की अनादि अग्रवाल बनी एक दिन के लिए खाद्य मंत्री

बाल दिवस पर विधानसभा में छोटीसादड़ी की अनादि अग्रवाल बनी एक दिन के लिए खाद्य मंत्री


- बाल दिवस पर राजस्थान विधानसभा सत्र में लिया भाग
प्रतापगढ़. छोटीसादड़ी. बाल दिवस के मौके पर राजस्थान विधानसभा में एक अनूठी पहल की गई। यहां बच्चों ने राजस्थान विधानसभा सत्र संचालन किया। रविवार को हुए इस बाल सत्र का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने स्वागत भाषण दिया। राजस्थान विधानसभा के एक घंटे के विशेष सत्र में देश भर के 200 बच्चों ने विधायक और मंत्रियों की भूमिका निभाई। इस दौरान प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी से अनादि अग्रवाल ने विधानसभा सत्र में भाग लिया। अनादि को खाद्य मंत्री बनाया गया। अनादि ने अपनी ओर से कई सुझाव रखे और प्रश्न भी पूछे। कई प्रश्नों का जवाब भी दिया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने अनादि अग्रवाल को विधानसभा का स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि डिजिटल बाल मेले में छोटीसादड़ी के महात्मा गांधी विद्यालय की छात्रा अनादि अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्तर की डीबेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था। अनादि ने बहुत ही मार्मिक तरीके से बच्चों की मजबूरी बताई थी। जिसके बाद अनादि का विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए चयन हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों की हर गतिविधि को देखा। समारोह को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने भी संबोधित किया।

-=-=-
एएसपी ने सब जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
----दिए निर्देश
छोटीसादड़ी. शहर के शिवाजी मार्ग स्थित उपकारागृह का एडिशनल एसपी और सीआई ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महानिदेशक कारागार के निर्देशानुसार जेल में निश्चित सामग्री और मोबाइल की रोकथाम को लेकर अपराधियों के प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रविवार को एडिशनल एसपी परबतसिंह व सीआई रोहित कुमार सब जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। बंदियों की तलाशी ली गई। जिसमें किसी भी प्रकार की अवैध वस्तु बरामद नहीं हुई। निरीक्षण के समय तीस बंदी स्वस्थ पाए गए। इस दौरान जेल प्रभारी समुन्द्रसिंह सहित प्रहरी मौजूद थे।
-=-=-=-=-=-= राठौर क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का छोटीसादड़ी में किया स्वागत
छोटीसादड़ी. अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनसिंह राठौर का छोटीसादड़ी आगमन हुआ। छोटीसादड़ी में राठौर समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा स्वागत किया गया। समाज के विकास के पहलुओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सामाजिक समस्याएं पर स्वजातीय लोगों से चर्चा की। जिसमें सामाजिक कार्यक्रमों में राठौर समाज की एकजुटता सहभागिता की भूमिका तय करने के संबंध में बात हुई। इस दौरान उपाध्यक्ष प्रकाश राठौर, कोषाध्यक्ष राजेश सोलंकी, संगठन मंत्री मूलचंद, मुकेश राठौर प्रचार मंत्री शांतिलाल राठौर, राष्ट्रीय जिला संयोजक सुंदर राठौर सहित पदाधिकारी का का भी बलसौरा परिवार द्वारा उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस दौरान राजमल बलसौरा, दीपक बलसौरा, संजय बलसौरा, सिद्धार्थ बलसौरा, सुशील तेली, कन्हैया राठौर सहित समाज के लोगों ने स्वागत किया।