2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जांगिड़ समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं का होगा सम्मान

2 min read
Google source verification
Pratapgarh

pratapgarh


भ्रूण हत्या नहीं करने का लिया संकल्प
प्रतापगढ़
कांठल के श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण सुथार समाज का 20वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन अक्षय तृतीया पर बुधवार को शंखेश्वर पाŸवनाथ मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में 19 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस दौरान समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विवाह सम्मेलन में सुबह वर और वधु पक्ष के लोग पहुंचे। इसके बाद विवाह की रस्में अदा की गई। दोपहर को सभी 19 वर को एक साथ बुलाया गया। जहां मंडप में तोरण मारने की रस्म अदा की गई। इसके बाद वर-वधुओं को मंडप में जोड़ों के साथ बैठाया गया। जहां विवाह की रस्में अदा की गई। आचार्य वासुदेव शास्त्री झांसड़ी वालों ने सात फेरे दिलाए। वहीं आठवां वचन भू्रण हत्या नहीं करने का दिलाया गया। इसके बाद विदाई की रस्म अदा की गई। समाज की ओर से वधुओं को विभिन्न प्रकार के उपहार भेंट किए गए। इसके साथ ही जांगिड़ सद्भावना मंच की ओर से कार्यक्रम में सहयोग किया गया। इस मौके पर प्रतापगढ़, चित्तौडगढ़़, उदयपुर , मंदसौर, नीमच आदि जिलों के समाज के लोगों ने भाग लिया।
प्रतिभाओं का किया सम्मान
यहां आयोजित समारोह में गत दो वर्षों में समाज के जो भी विद्यार्थी अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समाज के अध्यक्ष इन्द्रसेन शर्मा ने बताया कि सभी को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें अनिशा सुथार प्रतापगढ़, पूजा सुथार प्रतापगढ़, किरण सुथार छोटीसादड़ी, कुलदीप सुथार छोटीसादड़ी, माधवी सुथार छोटीसादड़ी, कृतिका सुथार छोटीसादड़ी, प्रियांशी जांगिड़ अरनोद, दीपांशु जांगिड़ अरनोद, इशिता सुथार प्रतापगढ़, कौशिकी शर्मा वरमंडल, रूपशिखा सुथार बगवास, तृप्ति सुथार प्रतापगढ़, रिया सुथार प्रतापगढ़ को सम्मानित किया गया।
राम दरबार मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 21 से
भागवत कथा एवं राम मारुति यज्ञ का होगा आयोजन
प्रतापगढ़.
शहर के निकटवर्ती गांव झांसड़ी के रोकडिय़ा हनुमान मंदिर एवं एकलिंगनाथ मंदिर पर नित्यानंद महाराज मैनपुरिया आश्रम मंदसौर के सान्निध्य में रोकडिय़ा हनुमान मंदिर परिसर में स्थित एकलिंगनाथ मंदिर में राम दरबार मूति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, संगीतमय भागवत कथा एवं राम मारूति यज्ञ का आयोजन 21 अप्रेल से आयोजित किया जा रहा है। 21 अपे्रल को प्रात: 9 बजे पौथी यात्रा निकाली जाएगी। जिसके बाद दोपहर 2 बजे से भागवत कथा शुरू की जाएगी। जो 27 अप्रेल तक चलेगी। 23 अपे्रल को हेमाद्रि स्नान एवं यज्ञ प्रात 8 बजे आयोजित किया जाएगा। जिसके बाद 26 अपे्रल को शाम 4 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसके अगले दिन 27 अप्रेल को प्रात: 8 बजे मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा व दोपहर 2 बजे कथा विश्राम एवं पूर्णाहुति व भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में कथा का वाचन कमलेश शास्त्री दलोदा वाले करेंगे। यज्ञाचार्य माधव शास्त्री उज्जैन की ओर से कराया जाएगा।

Story Loader