21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

विधायक मीणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल

विधायक मीणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल

Google source verification

प्रतापगढ़. भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए रविवार को प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से विधायक रामलाल मीणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता केशवरायपाटन के लिए रवाना हुए। जिसके बाद सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा में यह कार्यकर्ता शामिल होंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। देश के विभिन्न प्रदेशों से होते हुए भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान के केशोरायपाटन पहुंचने एवं उनकी यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वाहनों के साथ रवाना हुए। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आया। शहर के धरियावद नाके पर विधायक के नेतृत्व में नारेबाजी करते दिखाई दिए।