5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

निगम की सख्ती: बकाया होने पर सरकारी विभागों के कटेंगे कनेक्शन

समस्या: नहीं हो पा रही बिजली बिलों के बकाया की अपेक्षित वसूली विद्युत निगम की ओर से बनाई कार्य योजना, कनेक्शन काटने की तैयारी

Google source verification

चार करोड़ रुपए चल रहे बकाया
प्रतापगढ़. जिले में विद्युत वितरण निगम के सरकारी विभागों पर बकाया की राशि बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी ओर निगम की ओर से इन विभागों से बकाया की वूसली नहीं हो पा रही है। ऐसे में विद्युत निगम अब सख्त हो गया है। ऐसे में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अधिक बकाया वाले विभागों के विद्युत कनेक्शन काटने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए निगम की ओर से कार्य योजना बनाई जा रही है। गौरतलब है कि जिले में जहां आम उपभोक्ताओं के बकाया का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सरकारी विभागों के भी बकाया बढ़ते जा रहे है। ऐसे में निगम की ओर से संबंधित विभागों के अधिकारियों को सूचना दी जा रही है। लेकिन कई विभाग बकाया राशि जमा नहीं करा रहे है। इसे देखते हुए विद्युत निगम की ओर से अब अधिक बकाया वालों के कनेक्शन काटने की तैयारी की है। जिले में सभी विभागों की बकाया राशि साढ़े तीन करोड़ तक पहुंच गई है। सर्वाधिक बकाया शहरी निकायों के
जिले में सर्वाधिक बकाया शहरी निकायों के है। कुल मिलाकर सवा तीन करोड़ रुपए बकाया चल रहे है। जिले में प्रतापगढ़ नगर परिषद के एक करोड़ 71 लाख रुपए बकाया चल रहे है। वहीं छोटीसादड़ी में एक करोड़ 54 लाख रुपए बकाया चल रहे है।
मार्च के बाद नहीं जमा हुए बिल
जिले में डिस्कॉम की ओर से मार्च क्लोङ्क्षजग में बकायादारों पर अभियान चलाकर वसूली की गई थी। इसके बाद फिर से बकाया वसूली नहीं की गई है। जिससे जिले में आम उपभोक्ताओं के साथ ही सरकारी विभागों की बकाया बढ़ गई है। जिसे देखते हुए निगम की ओर से अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत बकाया बिल की वसूली की जाएगी।
जिले में आम उपभोक्ताओं के साथ सरकारी विभागों पर भी बकाया बढ़ती जा रही है। ऐसे में निगम के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों को सूचना भेजी गई है। सबसे अधिक बकाया प्रतापगढ़ नगर परिषद और छोटीसादड़ी नगर पालिका में चल रहे है। ऐसे में यहां टीमें बनाकर वसूली की जा रही है। कई बार कनेक्शन काटने की भी कार्रवाई की जा रही है।
आई, आर. मीणा, अधीक्षण अभियंता, अविविनिलि, प्रतापगढ़.