5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धरियावद: मुख्यमंत्री ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित 13 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

आदिवासी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध-गहलोत, कहा बेहतरीन योजनाओं से मिल रही है हर वर्ग को राहत

5 min read
Google source verification
धरियावद: मुख्यमंत्री ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित 13 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

धरियावद: मुख्यमंत्री ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित 13 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

प्रतापगढ़. राजस्थान विकास के सभी पायदान पर तेजी से अग्रसर होता हुआ देश में मॉडल स्टेट के रूप में उभरा है। राज्य सरकार ने अपने बजट में आदिवासी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सौगातें दी हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को प्रतापगढ़ जिले के धरियावद उपखंड क्षेत्र में आयोजित जनसभा में यह बात कही। गहलोत ने यहां राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व करीब 11.74 करोड़ रुपये के 3 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 59.68 करोड़ रुपये के 10 विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। अपने करीबन 42 मिनट के संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने आदिवासियों के कल्याण के लिए बजट में कोई कमी नहीं रखी है। राज्य सरकार ने बजट में सिंचाई क्षेत्र के मद में एक बड़ा हिस्सा मेवाड़ अंचल को दिया है क्योंकि यहां सिंचाई परियोजनाओं के लिए प्रबल संभावनाएं हैं। राज्य सरकार पंक्ति के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति को केंद्र में रखकर योजनाएं बना रही है। राज्य सरकार अपने स्तर पर प्रतापगढ़ सहित राजसमंद व जालोर जिलों में मेडिकल कॉलेज भी खोलेगी। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से लागू कर रही है। बजट 2023-24 में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा की राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये की गई है। साथ ही, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में भी बीमा राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है। आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए अब एक करोड़ एनएफएसए उपभोक्ताओं को नि:शुल्क राशन के साथ प्रतिमाह मुख्यमंत्री नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट भी दिए जाएंगे। इन फूड पैकेट में प्रति परिवार एक-एक किलो दाल, चीनी, मसाले तथा खाद्य तेल दिया जाएगा। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 100 यूनिट प्रतिमाह नि:शुल्क बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री गहलोत ने राहुल गांधी की पदयात्रा भारत जोड़ो का जिक्र करते हुए कहा कि पदयात्रा का मूल उद्देश्य देश में हिंसा कोंखत्म कर महंगाई बेरोजगारी कम कर देश के लोगो में आपसी सद्भाव भाईचारा बनाए रखना है हमारी सरकार राहुल गांधी के इन्हीं उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि हम सबका मकसद गरीब की सेवा होना चाहिए।
किया स्वागत, मुख्यमंत्री ने धरियावद में जीत पर जताया आभार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर करीब 12 बजे हेलीकाप्टर के जरिए धरियावद पहुंचे। अपने निर्धारित समय से करीब 30 मिनट देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री का यहां पहुंचने पर हेलीपैड पर धरियावद विधायक नगराज मीणा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राणावत कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय आदि ने मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनंदन किया। हेलीपैड से मुख्यमंत्री सीधे पैदल चलते हुए सभा स्थल की ओर पहुंचे इस दौरान सभा स्थल के नजदीक आदिवासी समाज द्वारा पारंपरिक गैर नृत्य के जरिए मुख्यमंत्री का अनूठे अंदाज में स्वागत किया।वही सर्व समाज के प्रबुद्ध जनों प्रतिनिधियों के द्वारा भी मुख्यमंत्री का साफा माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। मंच पर धरियावद तहसील कांग्रेस ब्लॉक मंडल अध्यक्ष द्वारा 101 किलो वजनी फूलों की माला से मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान धरियावद उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर गहलोत ने सर्व समाज का आभार जताया।
विधायकों की मांगों पर बोले आपकी हर मांग पूरी करुंगा
धरियावद विधायक एवं प्रतापगढ़ विधायक की मांग पर गहलोत ने कहा ाकि आपकी हर मांग को पूरा करुंगा। वहीं सभा में कहा कि धरियावद विधायक नगराज मीणा एवं प्रतापगढ़ विधायक रामलाल मीणा द्वारा अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में कई प्रकार की मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है मेरी कोशिश रहेगी इन मांगों का जल्द निराकरण हो।
मोदी पर साधा निशाना बोले ओपीएस विरोधी है पीएम
मुख्यमंत्री गहलोत ने केंद्र की भाजपा सरकार पर रिफाइनरी, पूर्ववर्ती सरकार की योजना को बंद करने आदि बिंदुओं पर भाजपा पर प्रहार किया। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के मुद्दे पर भाजपा को घेरा और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी खुद इसके विरोधी है अगर विधायक सांसद पेंशन लेने के हकदार है तो कार्मिक को वृद्धावस्था में पेंशन का अधिकार क्यों नहीं। केंद्र सरकार को आज नहीं तो कल ओपीएस लागू करना ही पड़ेगा। हमने मानवीय दृष्टिकोण से ओपीएस पुन: लागू की है। इससे कार्मिकों का भविष्य सुरक्षित होगा और उनकी चिंताएं दूर होंगी। उन्होंने केन्द्र सरकार से अपील की है कि सरकारी कार्मिकों के हितों का ध्यान रखते हुए वे भी ओपीएस को पुन: लागू करें।
जनता के आशीर्वाद से तीन बार सीएम बना इस बार भी जनता का आशीर्वाद मिलेगा
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान की जनता के अपार स्नेह प्यार आशीर्वाद के चलते मुझे तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए मैंने अपने जीवन का एक-एक पल जनता की सेवा में लगाया आदिवासी दलित पिछड़े को केंद्र बिंदु रखकर उनकी सेवा की गांधीजी ने भी आदिवासी दलित पिछड़े निर्धन को मुख्य धारा में रखने की बात कही थी। आज हम महात्मा गांधी की इसी सीख सोच को लेकर कार्य कर रहे हे। वही इस बार चुनाव पूर्व जगह-जगह जनता का स्वागत देकर ऐसा लगता की इस बार भी जनता ने चुनाव पूर्व ही सरकार रिपीट करने का मूड बना लिया।
इन्होंने भी किया सम्बोधित
समारोह में जल संसाधन विकास मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, सिरोही विधायक संयम लोढ़ा, धरियावद विधायक नगराज मीणा एवं प्रतापगढ़ विधायक रामलाल मीणा ने भी संबोधित किया। देवनारायण बोर्ड के कमल सिंह गुर्जर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राणावत, कांग्रेस सीडब्ल्यूसी कमेटी के सदस्य पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, दिनेश खोडनिया पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी सहित धरियावद ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों आदि ने संबोधित किया। इन्होंने गहलोत सरकार की योजनाओं के फायदे गिनाते हुए सरकार रिपीट का संकल्प दिलाया।
ये रहे मंचासीन अतिथि
इस अवसर पर उपजिला प्रमुख सागरमल बोरा, घनश्यामपुरी गोस्वामी, मनोज उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, नानालाल, लता शर्मा, पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी , जसवंत कोठारी, दिलीप, शिवराजसिंह, राजमल मीणा, विजयसिंह, महिपाल चौधरी, लालसिंह, कन्हैयालाल मीणा, रूपलाल मीणा, हेमराज सुथार, वालजी पटेल, धुलीराम मीणा, रूपलाल मीणा, विजेंद्र वेडा, मदनसिंह, महेंद्रसिंह, केबी मीणा, नाथू मीणा, दिव्या सोनी, हरीश लबाना, देवीलाल लबाना, खानुराम मीणा, कमलसिंह गुर्जर, भरत पारगी, भैरूलाल, सीपी दोषी, करणमल, विष्णु पालीवाल, शंकर मेघवाल, दिनेश जगडावत, हरिराम चौधरी, तेजकरण चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, उच्चाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। मंच का संचालन सुधीर वोरा ने किया।

नॉन टीएसपी शिक्षकों का मामला छाया रहा
मुख्यमंत्री की सभा में विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों विभिन्न संगठन के कार्मिकों संविदा कर्मियों आदि ने पहुंचकर अपनी अपनी मांगों के मांग पत्र दिए वहीं सभा में नॉन टीएसपी शिक्षक संघर्ष समिति के कार्मिकों का मुद्दा और मांग छाई रही। कैबिनेट मंत्री से लेकर जिले के विधायक तक ने मंच से नॉन टीएसपी शिक्षकों की मांग उठाई। वही मुख्यमंत्री ने टीएसपी से नॉन टीएसपी के मुद्दे पर कहा कि इस मामले को लेकर दो बार राज्यपाल से मिल चुका हूं। मेवाड़ संभाग के नेता भी राज्यपाल से मिलकर आपकी बात रख चुके हैं आप लोग का काम जरूर पूरा होगा ।

मेवाड़ और आदिवासी समाज से हमेशा प्यार मिला
मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि मेवाड़ और आदिवासियों से हमेशा मुझे प्यार मिला। मैं करीब 40 सालों से मेवाड़ के लोगों और आदिवासियों के बीच रहा हूं। वहीं बचपन में एनएसयूआई के कार्यकर्ता के दौरान भी मेरा इस क्षेत्र से जुड़ाव रहा। क्षेत्र के लोगों का आशीर्वाद मुझे हमेशा मिलता रहा। यहां की जनता ने जो भी मांगा मैंने हमेशा दोनो हाथो से दिल खोलकर दिया, आपके प्यार स्नेह का मान हमेशा रखूंगा। गहलोत ने आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार यहां की जनता के सुख दुख में साथ खड़ी रहेगी। यह सरकार आप लोगों की चुनी हुई सरकार है। हमने जनता के जुड़े हुए कार्य पूरे किए कोई भी काम बाकी नहीं रखा जो काम और मांग बाकी है वह आज नहीं तो कल पूरी होगी।

अधिकारियों ने संभाले रखी व्यवस्था की कमान
जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव, जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, उपवन संरक्षक सुनील कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश कुमार नायक, उपखण्ड अधिकारी धरियावद उपखंड अधिकारी राजलक्ष्मी गहलोत, छोटीसादड़ी उपखंड अधिकारी विनोद कुमार मल्हौत्रा सहित अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के दौरे की कमान संभाले रखी।