22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दलोट में नगर पालिका सहित जिले को मिली कई सौगातें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई घोषणाएं की

2 min read
Google source verification
दलोट में नगर पालिका सहित जिले को मिली कई सौगातें

दलोट में नगर पालिका सहित जिले को मिली कई सौगातें

प्रतापगढ़. गत १० फरवरी को प्रस्तुत बजट तथा १६ फरवरी को बजट बहस के जवाब में की गई घोषणाओं के बाद वित्त एवं विनियोग विधेयक चर्चा पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को भी कई घोषणाएं की। जिसमें प्रतापगढ़ जिले के लिए भी कई घोषणाएं की गई। जिनमें सबसे बड़ी घोषणा दलोट में नगरपालिका की रही। इसके साथ ही कई अन्य घोषणाएं भी जिले के लिए की गई। जिसके अनुसार प्रतापगढ़ में जनजाति बालक आश्रम छात्रावास खोला जाएगा। प्रतापगढ़ कन्या महाविद्यालय को स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रमोन्नत किया जाएगा। प्रतापगढ़ में विज्ञान संकाय शुरू किया जाएगा। अन्य जिलों के साथ ही प्रतापगढ़ में भी राजकीय मानसिक विमंदित मूक, बघिर, नेत्रहीन श्रेणी के विशेष योग्यजन विद्यालय खोले जाना प्रस्तावित किया है। माण्डवी-पारसोला रोड से सकीखेड़ा सडक़ पर सुकली नदी पर ४ करोड़ की लागत से पुलिया निर्माण करवाया जाएगा। कोटड़ी- चकुंडा - पंचेवा-निनोर- लालखेड़ी- भमेड़ी-मोटीया-आम्बीरामा- ठिकरिया-अंधरियावडला - नया टापरा-अचलपुरा-रायपुर में १० करोड़ की लागत से (३० किलोमीटर) सडक़ निर्माण करवाया जाएगा। धमोतर में विद्युत निगम के अधिशाषी अभियंता कार्यालय खोले जाएंगे। वन क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों, पौधरोपण तथा वन्य जीवों की सारसंभाल के लिए धूणीमाता व कमलेश्वर में कार्य करवाए जाएंगे। कोटड़ी, जलोदा जागीर एवं केसरियावाद में पुलिस चौकियों को पुलिस थानों में क्रमोन्नत किया जाएगा। धमोतर में उपतहसील कार्यालय खोला जाएगा।
बांसवाड़ा बना संभाग मुख्यालय, प्रतापगढ़ जिला शामिल तो बदलेगा परिदृश्य
प्रतापगढ़. बजट घोषणा में १९ नए जिलों और तीन संभागों की भी घोषणा की गई है। जिसमें बांसवाड़ा को भी संभाग मुख्यालय बनाया गया है। ऐसे में प्रतापगढ़ जिला भी उदयपुर संभाग से कटकर बांसवाड़ा संभाग में शामिल हो सकता है। जिससे जिले का परिदृश्य भी भौगोलिक, प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टि से काफी हद तक बदल जाएगा। पूरा बांसवाड़ा संभाग जनजाति बाहुल्य हो जाएगा। जहां उदयपुर १८० किमी दूरी थी वहीं बांसवाड़ा की दूरी करीब ८५ किमी रह जाएगी। अधिकारियों-कर्मचारियों व आमजन को संभाग मुख्यालय जाने के लिए कम दूरी तय करनी होगी।

बांसवाड़ा को संभाग बनाने की घोषणा पर जताई खुशी

पीपलखूंट. मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा बजट में जिला बांसवाड़ा को नया संभाग घोषित किए जाने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पीपलखूंट में खुशी मनाई। पूर्व मंत्री नानालाल निनामा के नेतृत्व में आतिशबाजी कर खुशी जताई एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। पीपलखूंट मे घंटाली रोड चौराहा पर आमजन व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-नगाड़ों संग रैली निकाली व आतिशबाजी की गई। इस दौरान पूर्व प्रधान अर्जुनलाल, ब्लॉक अध्यक्ष देवीलाल निनामा, पूर्व उप प्रधान मणिलाल, ब्लॉक अध्यक्ष ओबीसी बद्रीलाल, उपाध्यक्ष प्रभुलाल, धुलजी भाई, विधानसभा अध्यक्ष युवा हेमंत, महामंत्री प्रदीप सेठ एवं कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।