नगर परिषद सभापति कमलेश डोसी ने बताया कि दोपहर में स्वच्छता समिति की बैठक शुरू हुई थी। बैठक में नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, होटल व्यवसायी व हाथ ठेला संचालक भी शामिल थे। इसी दौरान कांग्रेस पार्षद आनन्द गुर्जर, कांग्रेस नेता रामलाल मीणा, रविप्रकाश ओझा सहित 40-50 व्यक्ति आ गए और नारेबाजी करने लगे। इनमें से कुछ ने आयुक्त मोहम्मद नसीम शेख, सहायक अभियंता व उनसे मारपीट की। बाद में नगर परिषद कर्मचारियों को घटना का पता चला तो वे एकजुट होकर बाहर आ गए और कांग्रेस पार्षद व नेताओं को घेर लिया। बाद में सूरजपोल चौकी से पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। कांग्रेस के पार्षद व कार्यकर्ताओं को गेट के बाहर निकाला।