28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले भर में मनाई हरियाली अमावस्या, खूब बिके मालपूए

-कई जगह हुआ मेले का आयोजन

2 min read
Google source verification
pratapgarh

जिले भर में मनाई हरियाली अमावस्या, खूब बिके मालपूए

प्रतागपढ़. शहर सहित जिले भर में हरियाली अमावस्या गुरुवार को मनाई गई। इस अवसर पर मंदिरों पर दूध, पंचामृत और शहद से अभिषेक कर शिव आराधना की गई। कई जगह सहस्त्रधारा रूद्राभिषेक और अखंड पाठ किए गए। भगवान शिव का विशेष श्रृंगार कर झांकियां भी सजाई गई। मंदिरों पर लोगों का सुबह से पहुंचना शुरु हो गया। इससे मंदिरों पर खासी भीड़ रही। लोगों ने हरियाली अमावस्या को सावन महोत्सव के रूप में मनाया। पार्को में झुला झूला, तो कुछ ने सावन के गीत गाए। उन्होंने दिनभर हरियाली अमावस्या का आनन्द लिया। शहर के भाटपुरा हनुमार मंदिर प्रांगण में भी कवि सम्मेलन व भजन संध्या आयोजित की गई।
खूब बिके मालपुए बिके
हरियाली अमावस्या के अवसर पर शहर में मिठाइयां की दुकानों मालपुए खूब बिके। दुकानदारों ने सुबह से ही मुख्य पकवान माल पुए को बनाना शुरु कर दिया। इन दुकानों पर खरीद दारी के लिए भीड़ दिखाई दी। हरियाली अमावस्या के अवसर पर शहर के बाजारों में भी ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों की भीड़ रही।

गौतमेश्वर में भरा मेला
कांठल के प्रसिद्ध तीर्थस्थल गौतमेश्वर में गुरुवार को हरियाली अमावस्या पर मेला भरा। इसमें दूर-दराज से लोग पहुंचे। शहरी इलाकों से भी लोग पिकनिक मनाने पहुंंचे।
सालमगढ.़
हरियाली अमावस्या पर लोगों ने गोशाला पहुंच कर गायों को फल खिलाए। श्री गोपाल कृष्ण गोशाला के सचिव राहुल बैरागी ने बताया कि हरियाली अमावस्या के उपलक्ष पर सुरेंद्र कुमार गांधी की ओर से अपने माता की स्मृति में गोशाला में सभी गायों को फल खिलाए व पौधा रोपण किया गया। गांधी की ओर से समय-समय पर गोशाला में गोमाता की सेवा की जाती है। पौधरोपण अभियान के तहत 108 पौधे की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। इस दौरान गोशाला अध्यक्ष गणपत लाल माली, उपाघ्यक्ष महेन्द गांधी, कोषाध्यक्ष बसंत गांधी, सहकोषाध्यक्ष दीपक लोहार, सदस्य राहुल माली, अनिल मीणा, रोहित बैरागी, राकेश माली, महेन्द्र सिंह की ओर से सभी गायों को फल खिलाए गए।
मेरियाखेड़ी.
क्षेत्र में गुरुवार को हरियाली अमावस्या का पर्व मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र के केसरपुरा के कामाता में मेले का आयोजन किया गया। जिसमें आस-पास के कई ग्रामीण पहुंचे। एक दिवसीय मेेले में कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया।

Story Loader