1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छोटीसादड़ी के सेमरथली में किया चलित हवन, यज्ञ में दी आहुतियां

प्रतापगढ़. छोटीसादड़ी. उपखंड क्षेत्र के सेमरथली गांव के ग्रामीणों ने आस्था के सहारे कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए ईष्ट देवों को प्रसन्न करने के लिए मंदिरों व देवरो पर यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके साथ.साथ पूरे गांव के ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेतों पर भोजन बनाकर देवों को भोग लगाया। शनिवार को सेमरथली गांव के सभी ग्रामीणों ने मिलकर निर्णय लेकर रविवार को गांव के बाहर भोजन बनाने और प्रमुख मंदिरों व देवरो पर यज्ञ करने को लेकर सुबह सभी ने भोजन बनाया और भोग लगाया।

2 min read
Google source verification
छोटीसादड़ी के सेमरथली में किया चलित हवन, यज्ञ में दी आहुतियां

छोटीसादड़ी के सेमरथली में किया चलित हवन, यज्ञ में दी आहुतियां


प्रतापगढ़. छोटीसादड़ी. उपखंड क्षेत्र के सेमरथली गांव के ग्रामीणों ने आस्था के सहारे कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए ईष्ट देवों को प्रसन्न करने के लिए मंदिरों व देवरो पर यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके साथ.साथ पूरे गांव के ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेतों पर भोजन बनाकर देवों को भोग लगाया। शनिवार को सेमरथली गांव के सभी ग्रामीणों ने मिलकर निर्णय लेकर रविवार को गांव के बाहर भोजन बनाने और प्रमुख मंदिरों व देवरो पर यज्ञ करने को लेकर सुबह सभी ने भोजन बनाया और भोग लगाया। महामारी से मुक्ति और अच्छी बारिश की कामना की। गांव में चलित हवन किया गया। यज्ञ में आहुतियां दी गई।
==:=
:=::=:===
स्वयंसेवकों ने वॉरियर्स का किया सम्मान
छोटीसादड़ी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने नगर में फ्रंट कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया। इनमें चिकित्साकर्मी, पुलिसकर्मियों, नर्सिंग स्टॉफ का स्वागत किया। संघ के खंड कार्यवाहक संजय सेन ने बताया कि कोरोना योद्धाओं का धन्वंतरि भगवान की तस्वीर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पुलिस प्रशासन, नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर का शहर के जयचंद मोहिल अस्पतालए पुलिस थाना में सेवाएं दे रहे पुलिस जवानों का अभिनंदन किया। इस दौरान अभिषेक शर्मा, हितेश गोस्वामी, संदीप साहू, कुलदीप उपाध्याय, दीपक उपाध्याय, कमल मोची, निखिल गर्ग, भरत नागदा, राहुल सोनी आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।
============-----------::::::::::
वस्त्र व्यापार संघ ने सीमित समय के लिए दुकानें खोलने की मांग
छोटीसादड़ी. जिले और उपखण्ड क्षेत्र में कोविड़.19 के केस कम होने पर छोटीसादड़ी वस्त्र व्यापार संघ ने सीमित समय के अंतर्गत सभी दुकानें खोलने की मांग की है। वस्त्र व्यापार संघ के सचिव विजय अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि प्रतापगढ़ जिला व उपखंड छोटीसादड़ी में भी कोरोना के केस काफी कम हो चुके हैं। प्रशासन से सीमित समय के लिए ही सभी दुकानों को कोविड.19 नियमों को पालन करते हुए खोलने का आदेश दिलवाने की मांग की है। जिसके चलते उपभोक्ता व व्यापारी को थोड़ी बहुत राहत मिलेगी।
-----------------------
मिनी अनलॉक को लेकर बैठक में व्यापारियों ने दिए सुझाव
धरियावद. थाना परिसर में रविवार को सीआई सुरेंद्रसिंह राव ने नगर के प्रमुख व्यापार संगठन के प्रतिनिधियों की एक बैठक ली। जिसमें एक जून से शुरू होने वाले मिनी अनलॉक पर चर्चा कर व्यापारियों से दुकानों की समयावधि को लेकर विभिन्न सुझाव लिए गए। जिसमें विभिन्न व्यापार संघ के प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों ने दुकानों का समय सुबह 7 से दोपहर 2 रखने संबंधी सुझाव दिए। साथ ही अनलॉक के दौरान सभी व्यापार संघ कोविड प्रोटॉकाल एवं मिनी अनलॉक को लेकर की जो भी गाईड लाईन जारी होगी। उसकी पालना एवं उसके अनुरूप पालना के साथ व्यापारी वर्ग व्यापार संचालित करें। जिससे संक्रमण से बचाव हो सके साथ ही कोविड प्रोटाकॉल एवं सोशल डिस्टिेंसिंग की अनिवार्यता पर जोर दिया गया। इस दौरान कुछ व्यापारी संगठनों ने नाकेबंदी चैकपोस्ट पर पूर्व की भांति व्यवस्था सुचारू रखने तो कुछ ने उसमें ढील सहित नियमित वाहनों का आवागमन का सुझाव भी दिया।

Story Loader