प्रतापगढ़. जिले के धमोत्तर पंचायत समिति के कुलमीपुरा ग्राम पंचायत के दुधली टांडा गांव के श्री वीर तेजाजी महाराज मंदिर के पास रंग तेरस पर लबाना समाज की लट्ठमार होली नगाडों की थपथपाहट के साथ डीजे की धूम पर खेली गई। लट्ठमार होली का आयोजन लबाना बाहुल्य क्षेत्रों में सदियों से चलता आ रहा है। इस होली में महिलाओं द्वारा पुरूषों पर लठ् बरसाए गए। पुरूष सहजता के साथ लट्ठ की मार को सहन करते हुए बचाव किया।
गांव के श्री लवसेना लबाना समाज के मीडिया प्रभारी दशरथ लबाना ने बताया कि लठ्मार होली से पहले शाम से पूर्व पूजा-अर्चना के साथ पुरूष व महिलाओं द्वारा ललेनो नृत्य सामाजिक संस्कृति लोक नृत्य नगांरो के थपथपाहाट के साथ शुरू किया गया। उसके बाद में लट्ठमार होली खेली गई। नेजा लूटने के दौरान पुरूषों को घेरकर लाठियां बरसाई गई। जबकि पुरूष अपनी लाठियों के दम पर महिलाओं से लाठियों से बचने का जतन किया। यह होली लबाना बाहुल्य गांवों में लठ्मार होली के मदे्नजर आस.पास के कई गांवों के समाज के लोग यहां भागीदारी करने पहुंचे।
महिलाओं को सम्मान देने का पर्व
दुधली टांडा गांव के नायक मांगीलाल लबाना ने बताया कि गावं के बुर्जगों के अनुसार पुरूष प्रधान समाज में महिलाओं के समानता का दर्जा बना रहे, इसके लिए बुजुर्गों ने इस प्रकार के कार्यक्रम रखे थे। पुराने समय में पुरूष.प्रधान समाज में जहां महिलाओं की हर जगह उपेक्षा की जाती थी। इससे महिलाओं में पुरूष समाज के प्रति उत्पत्र कुंठा के भाव को दूर करने के लिए लट्ठमार होली का आयोजन किया गया। इस खेल को खेलने से पूर्व भगवान शिव व पार्वती के सुखमय जीवन के गीतों का गायन किया।