प्रतापगढ़. जिलेभर में वाहन रैली निकालकर मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक किया गया। अधिकारी-कर्मचारी और मतदाताओं ने जागरूकता रैली निकाली और मतदान करें के बोर्ड हाथों में लेकर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी का आह्वान किया। इसी के साथ ही वाहन रैली के उपरांत मतदाताओं को मतदान की शपथ भी दिलाई गई। उल्लेखनीय है की जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अंजलि राजोरिया के निर्देशानुसार जिला स्वीप कार्ययोजना के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है।
प्रतापगढ़ पंचायत समिति में निकाली वाहन रैली
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार पंचायत समिति, प्रतापगढ़ से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधि के अन्तर्गत वाहन रैली का आयोजन किया गया। वाहन रैली में ग्राम पंचायतों के सभी ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, ग्राम रोजगार सहायक और बुथ लेवल अधिकारियों ने भाग लिया वाहन रैली को डाईट प्राचार्य कृपानिधि त्रिवेदी, पंचायत समिति, प्रतापगढ़ के रमेश चन्द्र खटीक अतिरिक्त विकास अधिकारी और ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी रामप्रसाद रैदास ने हरी झण्ड़ी दिखाकर रैली को रवाना किया पुलिस थाना कोतवाली प्रतापगढ़ द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखते हुए वाहन रैली पंचायत समिति, प्रतापगढ़ कार्यालय से जीरो माईल चौराहे, गांधी चौराहे, नीमच नाका होती हुई कलक्टर चौराहे होती हुई पुन: पंचायत समिति, प्रतापगढ़ कार्यालय पर पूर्ण हुई।
वाहन रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया
पारसोला. लोकसभा चुनावों के चलते शत-प्रतिशत मतदान के लिए चुनाव आयोग व स्थानीय बूथ लेवल अधिकारी रोज नवाचारों के साथ जागरूकता पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। कस्बे के स्वामी विवेकानंद चौक पर सुरेश कुमार मुंगडिया, रुपलाल मीणा, खेमराज मीणा, सच्चिदानंद शुक्ला व सुपरवाइजर वीरेंद्र सेठ द्वारा वाहन रैली निकाली गई। रैली को समाजसेवी पदम गेबीलाल मकनावत, आसिफ बोहरा, विक्की जैन, विनोद जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।
नगर एवं ग्राम पंचायत क्षेत्र में दिया जागरूकता संदेश
छोटीसादडी नगर एवं ग्राम पंचायत गोमाना में वाहन रैली निकाल कर वाहनों पर सवार कर्मचारियों ने शत-प्रतिशत मतदान करने के नारों के साथ जागरूकता संदेश दिया। पंचायत समिति परिसर से उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा एवं विकास अधिकारी भंवरङ्क्षसह चारण के नेतृत्व में वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। धोलापानी दरवाजा, हिन्दू चौराहा, बड़ीसादडी दरवाजा, प्रताप चौक, गांधी चौराहा एवं गोमाना दरवाजा होते हुए ग्राम गोमाना में भ्रमण करते हुए पंचायत मुख्यालय पहुंची। जहां राउमावि गोमाना पहुंची। रैली एवं स्वीप संयोजक महेश शर्मा सुमन के अनुसार रैली में कर्मचारी मतदान जागरूकता संबन्धित बैनर और तख्तियां लेकर चल रहे थे।