प्रतापगढ़. श्री प्रतापगढ़ क्रय-विक्रय सहकारी समिति की साधारण सभा की बैठक मंगलवार को संस्था अध्यक्ष भगवतसिंह टेरियाखेड़ी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि सहकारी विभाग के सुनीलकुमार व्यास संयुक्त रजिस्ट्रार एवं सचिव चित्तौडगढ़़ जिला सहकारी भूमि विकास बैंक थे। विशिष्ट अतिथि संचालक मण्डल उपाध्यक्ष दशरथसिंह आंजना, सदस्य सुरेन्द्र वरमण्डल, लच्छीराम निनामा, प्रवीण राठोड, किशोर पाटीदार, भेरूलाल इगनोदिया, बालुराम मीणा, कान्ता बाई जैन, महिपाल जैन, श्यामलता आंजना रहे। विशिष्ट अतिथि राघवेन्द्र सिंह मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम पाटीदार भी मौजूद रहे। बैठक में सर्वप्रथम मां शारदा एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पमाला दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके बाद संस्था के मुख्य प्रबन्धक जयपालसिंह मीणा ने स्वागत किया। संस्था अध्यक्ष ने संस्था की प्रगति की जानकारी सदस्यों को दी। संस्था की गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि सर्वसहमति से की गई। संस्था के वर्ष 2014-15 के अंकेक्षित लेखों का अनुमोदन करवाया गया। वर्ष 2014-15 से 2022.23 तक ऑडिट रिपोर्ट भाग अ की अनुपालना पर सहमति प्रदान की गई। संस्था के बजट पर चर्चा की गई। पूर्व में बजट खर्चा की पुष्टि की गई एवं नए बजट वर्ष 2023.24 को स्वीकृति दी गई। वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के लिए ऑडिट कार्य हेतु चार्टड एकाउन्टेड की नियुक्ति पर सहमति प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन भरत व्यास ने किया।