
किया पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
छोटीसादड़ी. क्षेत्र की हुराबा की गौशाला में पारीक समाज की ओर से पौधरोपण किया गया। जिला अध्यक्ष रमेश पारीक ने बताया कि दूषित वातावरण से मुक्ति पाने के लिए पौधारोपण ही एक मात्र उपाय है। क्षेत्र में मानव द्वारा की जा रही पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई ने मानव जीवन को खतरे में डाल दिया है। तरह-तरह की बीमारियों को जन्म दिया है। वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है। संरक्षक सुरेश पारीक ने कहा कि यहां की प्राकृतिक वातावरण काफी शुद्ध व स्वच्छ है। इस प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए पौधरोपण अवश्य करना चाहिए। दामोदर पारीक ने कहा कि प्रति वर्ष 101 पौधे लगाए जाएंगे, पर्यावरण को प्रदूषण से रोकना है तो पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक है। महिला जिला अध्यक्ष प्रतिभा पारीक ने कहा कि पेड़ पौधे इस धरा के अनमोल आभूषण होते हैं। उनसे ही मनुष्य का जीवन आगे बढ़ता है। महिला जिला मंत्री दुर्गा पारीक ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि पेड़ पौधे अवश्य लगाएं साथ ही उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। उपाध्यक्ष राधेश्याम पारीक, मंत्री मोहित पारीक, कैलाश पारीक, गोपाल पारीक, कमलकांत, गोपाल पारीक, अक्षय, जयदीप, अभिषेक, कपिल, इंद्रा पारीक, आरवी पारीक, करजू के पूर्व सरपंच बंशीलाल मीणा, भेरूलाल गुर्जर, घनश्याम, रामलाल, भगवतीलाल, पारस जणवा, गोशाला से जुड़े नारायण जणवा आदि ने गोशाला में पौधरोपण किया।
हेल्दी लिवर अभियान के तहत निकाली रैली
छोटीसादड़ी. हेल्दी लिवर अभियान के तहत हरीश आंजना राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुलाबचंद मेवाड़ी राउमावि और महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों ने शाकाहार अपनाना है, लिवर स्वस्थ बनाना है ।
हमारा लिवर स्वस्थ रहे, हेल्थ इज वेल्थ के स्लोगन से गुजतें नारों के साथ शहर के विभिन्न बाजारों गलियों, चौराहो से रैली निकाली गई। रैली को बालिका विद्यालय से यूसीईईओ गोपाललाल तेली, प्रधानाचार्य मनोज जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गांधी चौराहा, नीमच दरवाजा, अन्नपूर्णा बाजार, सदर बाजार, चारभुजा मंदिर, धोलापानी दरवाजा होते हुए पंचायत समिति परिसर में पंहुची। जहां मुख्य अतिथि बीसीएमएचओ डॉ. शिवनारायण पाटीदार ने हेल्दी लिवर कैसे रखा जा सकता है? इसकी जानकारी दी। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्रकुमार चौबीसा ने संक्रमित भोजन व पानी से बचाव ही उपचार कर लिवर को सुरक्षित रखने की जानकारी दी। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग से अशोक बैरवा, शिक्षा विभाग से प्राध्यापक कारूलाल मीणा, योगेंद्रकुमार औदिच्य, शारीरिक शिक्षक विनोद कुमार, नीरज साहू, दुर्गा आचार्य आदि मौजूद थे। आभार गोपाल तेली ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश चंद्र पाटीदार ने किया।
Published on:
15 Jul 2022 08:34 am
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
