28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pratapgarh: पुलिस थाने के क्वार्टर में मिला महिला कांस्टेबल का शव, एक दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटी थी

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी थाना परिसर स्थित पुलिस क्वार्टर में एक महिला कांस्टेबल द्वारा सुसाइड किए जाने की सूचना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

2 min read
Google source verification
Female Constable Suicide Case

छोटीसादड़ी पुलिस थाने के क्वार्टर में महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी। फोटो: पत्रिका

प्रतापगढ़। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी थाना परिसर स्थित पुलिस क्वार्टर में एक महिला कांस्टेबल द्वारा सुसाइड किए जाने की सूचना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू करवाई गई। महिला कॉन्स्टेबल का नाम सोम कुंवर बताया जा रहा है, जो प्रतापगढ़ जिले के वरमंडल क्षेत्र की निवासी थी।

जानकारी के अनुसार महिला कांस्टेबल की ईद पर्व को लेकर गुरुवार को सुबह की पारी में ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची। इस पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें कॉल किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका के चलते पर जब पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर स्थित क्वार्टर पर जाकर देखा गया तो महिला कांस्टेबल मृत अवस्था में मिली। घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मामले की सूचना मिलते ही एसपी बी. आदित्य, उपखंड अधिकारी, छोटीसादड़ी सीओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रतापगढ़ से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। वहीं, धोलापानी थाना पुलिस जाप्ता, जलोदा जागीर सहित आसपास के कई थानों की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

रात को ही महिला कांस्टेबल ने परिजनों से की थी बात

घटना के बाद महिला कांस्टेबल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि देर रात करीब 9 बजे महिला कांस्टेबल की उनसे फोन पर बातचीत हुई थी और वह सामान्य स्थिति में थी। जानकारी यह भी सामने आई है कि महिला कॉन्स्टेबल एक दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटी थी।

परिजनों ने की एफएसएल जांच की मांग

पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। लेकिन, महिला कांस्टेबल का शव थाने के पीछे स्थित पुलिस क्वार्टर में फंदे पर लटका पाया गया। ऐसे में खुदकुशी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने पर भी आपत्ति जताई। परिजनों ने एफएसएल जांच की मांग करते हुए पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।