
आरोपियों से बरामद लैपटॉप और मोबाइल फोन, पत्रिका फोटो
IPL Betting Racket: प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 लैपटॉप, 38 मोबाइल, 48 सिम कार्ड सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया है। मामले में करीब 12 करोड़ 75 लाख रुपए के ऑनलाइन और ऑफलाइन लेन-देन का हिसाब सामने आया है।
पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बांसवाड़ा रोड पर एक फार्म हाउस में आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। उक्त टीमें मौके पर पहुंची और फार्म हाउस की तलाशी ली। तलाशी के दौरान प्रथम मंजिल के एक बड़े हॉल में छह व्यक्ति लैपटॉप और मोबाइल के जरिए सट्टा संचालित करते मिले। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे, जिन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले 8-10 दिनों से संगठित रूप से ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। वेबसाइट के माध्यम से प्लेटफॉर्म पर व पोर्टल पर सट्टा संचालित किया जा रहा था। ग्राहकों को आईडी और पासवर्ड देकर पॉइंट्स के जरिए सट्टा खिलवाया जाता था। भुगतान फोन पे सहित अन्य माध्यमों से किया जाता था। ग्राहक टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए स्क्रीन शॉट भेजकर लेन-देन करते थे। एक सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से मुख्य संचालक अंकित डोसी अन्य स्थान से पूरी गतिविधि की निगरानी कर रहा था।
पुलिस ने मौके से 6 लैपटॉप, 38 मोबाइल, 48 सिम कार्ड, चार मोबाइल चार्जर, दो इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड, एक वाईफाई डिवाइस, एक सीसीटीवी कैमरा, एक एटीएम कार्ड, पांच लाल डायरी और एक रजिस्टर जब्त किया। लैपटॉप की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख पचास हजार रुपए और मोबाइल की कीमत करीब 11 लाख रुपए आंकी गई है।
जांच में सामने आया कि 24 अक्टूबर से आठ अप्रेल तक करीब 12 करोड़ 524 लाख 45 हजार 217 रुपए का लेन-देन हुआ। वहीं 8 अप्रेल को करीब 11 लाख नौ हजार 700 रुपए ऑनलाइन और आठ लाख 26 हजार चार सौ रुपए ऑफलाइन का हिसाब मिला।
पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों में हर्षवर्धन पुत्र विनोद अग्रवाल निवासी बंगला न 47 जैन कॉलोनी नीमच थाना नीमच कैट एमपी, प्रिंस कुमार पुत्र कुलदीप कुमार निवासी कदोला कला थाना नूरमहल जिला जालधर पंजाब, लखपत पुत्र संजय कुमार विश्नोई निवासी घडसाडा थाना घडसाडा जिला गंगानगर, पुरुषोतम पुत्र प्रेमचंद रेगर निवासी सेमार्ड थाना बघाना जिला नीमच मध्यप्रदेश, हरमनसिंह पुत्र गुरजन्टसिंह निवासी जैतसर थाना जैतसर जिला श्रीगंगानगर, रामबाबु पुत्र भोला मुखिया निवासी लतिफुलापुर बाहेरा थाना बाहेरा जिला दरभंगा बिहार को गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई में डीएसटी और थानों की पुलिस शामिल थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जौधा और पुलिस उप अधीक्षक गजेन्द्र सिंह राव के निर्देश पर कार्रवाई की गई। प्रशिक्षु आरपीएस राहुल गोयल, थानाधिकारी हथुनिया, थानाधिकारी प्रतापगढ़ शंभुसिंह, जिला स्पेशल टीम प्रभारी प्रतापसिंह, क्यूआरटी टीम और साइबर सेल टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।
Published on:
10 Apr 2026 01:46 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
