22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्याओं का किया पूजन

वीरपुर में भागवत कथा शुरू

2 min read
Google source verification
pratapgarh

प्रतापगढ़ निकटवर्ती वीरपुर गांव में भागवत कथा की शुरुआत मंगलवार से हुई। इस मौके पर कथावाचक उत्तम स्वामी ने कन्या पूजन करवाकर बेटी सम्मान का सबसे महत्वपूर्ण और विषद् रूप से संदेश दिया है।
वीरपुर के वीर हनुमानमंदिर कमेटी के जनजाति युवाओं की टीम की ओर से कथा का आयोजन हो रहा है।
इस मौके पर उत्तम स्वामी ने कहा कि कन्या दुर्गा का, वैष्णवी का, अम्बा का रूप होती है। आप कन्या पूजन करो- जगदम्बा प्रसन्न होगी। कन्या पूजन का मर्म है-बेटी बचाना, नारी को सम्मान देना। समाज में दूषित विचारों, कर्मों का दमन कन्या पूजन से होगा।
गेबीनाथ पीठ के रामदास त्यागी ने कन्याओं को दक्षिणा भेंट की। ओमप्रकाश टांक, वेलूराम मीणा ने भी पूजन किया।
गुरु भक्त मंडल के रवि सोनी ने संचालन किया। गुरु भक्त मंडल के चन्द्रशेखर मेहता ने बताया कि प्रारंभ में सरपंच सुहागपुरा प्रभुलाल मीणा, वीरपुर के श्यामलाल मीणा ने पौथी पूजन किया। इस मौके पर वीरपुर मंदिर परिसर के पेडों पर परिंडे लगाकर इस अभियान की शुरूआत की।
===========================================
शौर्य शक्ति कलश यात्रा का स्वागत
छोटीसादड़ी
उपखंड क्षेत्र में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तत्वाधान में निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र की शौर्य शक्ति कलश यात्रा मंगलवार सुबह बंबोरी से प्रारंभ हुई। जो हड़मतिया जागीर, चांदोली, सेमर्थली, कारुंडा, गागरोल, चौकी, नाराणी, मलावदा, गोमाना, स्वरूपगंज, छोटीसादड़ी होते हुई बसेड़ा में पहुंची।
बंबोरी ग्राम पंचायत के लोगों के द्वारा पोखरण की परमाणु परीक्षण वाली धरती की पवित्र माटी के कलश पर माल्यार्पण कर आरती के साथ स्वागत कर अभिनंदन किया। यात्रा में जगह-जगह सभाओं का आयोजन किया गया। सभाओं को संबोधन यात्रा के विधानसभा संयोजक चित्तौडगढ़़ युवा मोर्चा जिला महामंत्री महिपालसिंह राठौर ने किया।
संचालन किसान नेता सोहनलाल आंजना ने किया। यह शौर्य शक्ति कलश यात्रा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष उदयलाल मीणा तथा छोटीसादड़ी नगर मंडल में नगर के युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद साहू के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान युवा मोर्चा मंडल महामंत्री देवीलाल पाटीदार, अरविन्द मेनारिया, मंडल भाजपा प्रवक्ता घनश्याम मेनारिया, नगरपालिका उपाध्यक्ष रामचंद्र माली, पूर्व तहसील प्रमुख राजमल जणवा आदि मौजूद रहे।
विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत
शौर्य यात्रा का बबोरी में पुरुषोत्तम सोनी, सरपंच जगदीशचंद्र बोड़, हड़मतिया जागीर में शंकरलाल जणवा, प्रहलाद जणवा, चांदोली में जीएसएस अध्यक्ष महिवर्धनसिंह हिंगोरिया, जगदीश धाकड़, सेमरथली में मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मेनारिया, शैलेश अग्रवाल, कारुंडा में जसपाल गुर्जर, रमेशचंद्र, महिपाल गुर्जर, गागरोल में उपसरपंच शंकरसिंह शक्तावत, दिलीप शर्मा, चौकी पर बलराम जाट, नाराणी में मंडल महामंत्री मधुसूदन झाला, कमल जाट, मलावदा में सरपंच किशोर मीणा, दिनेश गुर्जर, स्वरूपगंज में एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश धोबी, छोटीसादड़ी में मंडल अध्यक्ष दुर्गादास तनवानी, श्यामसुंदर अग्रवाल एवं बसेड़ा में सरपंच पुरुषोत्तम मीणा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।