बांसवाड़ा रोड स्थित यह पार्क भाजपा नेता कमलेश डोसी के सभापतित्व काल के पहले चरण में ही बन गया था। अपने दो चरण के कार्यकाल में उन्होंने इस गार्डन को सुंदर और भव्य रूप देकर विकसित किया था। गार्डन में बच्चों की ट्रेन भी चलाई गई थी। कुल मिलाकर यह पार्क शहर का एकमात्र खूबसूरत और विशाल गार्डन था। शहरवासी ही नहीं, आसपास के गांव कस्बों के लोग भी इसे देखने और यहां भ्रमण करने आते थे।
....
सभापति बदला, पार्क के दिन लदे
नगर परिषद में दो साल पहले चुनाव हुए। इसमें भाजपा का बोर्ड बना, सभापति रामकन्या गुर्जर बनी। इस दौरान विधायक कांग्रेस के रामलाल मीणा बने। तब से ही सभापति और विधायक के बीच पटरी नहीं बैठी। इसका खमियाजा नगर परिषद और शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। आपसी राजनीतिक खींचतान के चलते शहर में विकास कार्य ही नहीं, शहर का रखरखाव भी ठप हो गया। शहर की शान वुडलैंड पार्क पर भी इसका विपरीत असर पड़ा। आज पार्क की हालत यह है कि रात होते ही इसमें अंधेरा पसर जाता है। जो पार्क कभी रात को गुलजार रहता था। उस पार्क में रात को अंधेरा छा जाता है। यहां मात्र एक लाइट जली हुई रहती है। इसके अलावा पूरे पार्क में अंधेरा छाया रहता है। अंधेरा होने के साथ ही यहां समाज कंटकों का जमावड़ा हो जाता है।
---
नहीं हो रही साफ सफाई
पार्क में नियमित रूप से साफ सफाई भी नहीं हो रही। जगह-जगह गंदगी के ढेर दिखाई दे जाते हैं। प्रवेश द्वार पर ही सफाई नहीं है। यहां गदंगी पसरी पड़ी है। पार्क के पिछवाड़े कभी तालाब में पानी हुआ करता था। अब वह सूख गया है।
---
बच्चों की ट्रेन भी बंद
पार्क में शुरूआती दौर में बच्चों की ट्रेन चला करती थी। के साथ बड़े भी ट्रेन पर चढऩे का लुत्फ ले सकेंगे। शहर के विकास के लिए नगर परिषद द्वारा यहां बांसवाड़ा रोड पर वुडलैंड पार्क बनाया गया है। करीब 17 हजार 500 स्क्वायर मीटर में फैले इस गार्डन में जगह-जगह बने स्टेशन धूल फांक रहे हैं।