4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pratapgarh Weather: झमाझम बारिश से तालाब लबालब, चली चादर, देखें वीडियो

छोटीसादड़ी में हुई झमाझम बारिश के चलते शहर का प्रमुख तालाब दो साल बाद लबालब हो गया और चादर चल गई।

less than 1 minute read
Google source verification
pratapgarh weather update: rain in Chhoti Sadri

छोटीसादड़ी। गत रात छोटीसादड़ी में हुई झमाझम बारिश के चलते शहर का प्रमुख तालाब दो साल बाद लबालब हो गया और चादर चल गई। वहीं तालाब की चादर चलने से भंवरमाता में स्थित एनीकट में भी पानी की आवक बढ़ने से एनीकट की चादर भी तेज चलने से प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री भंवरमाता के समक्ष गिरने वाला जलप्रपात भी तेज गर्जना और वेग से गिर रहा है। लगातार हो रही बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। उनकी मेहनत पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है। लगातार हुई बारिश से खेतों में पानी भर जाने से सोयाबीन, मूंगफली, मूंग मक्का आदि फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। कई गांवों के जलस्त्रोत के साथ साथ खेत पानी से लबालब हो गए हैं।

झरने के मनोहर दृश्य देखने उमड़े लोग
रात्रि में हुई तेज बारिश के चलते लबालब हुए जलस्रोतों से भंवरमाता मंदिर के समक्ष 70 फिट ऊंचाई से गिरता झरने का वेग तेज गर्जना और एनीकट पर चादर चलने के मनोहर दृश्य देखने के साथ ही अरावली के उप भाग की पहाड़ियों की प्राकृतिक छटाओं का आनंद लेने के लिए लोग भंवरमाता पहुंचे और तेज गिरते झरने व एनीकट की चादर में नहाने का आनंद लेते नजर आए। जानकारी अनुसार छोटीसादड़ी में शुक्रवार सुबह 8 बजे तक 24 घंटे में 57 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। अब तक कुल 878 मिलीमीटर यानी करीब 36 इंच बारिश हुई। उल्लेखनीय है कि छोटीसादड़ी में बारिश का दौर जारी है। इससे उपखंड के अधिकांश नदी व नालों में पानी बह रहा है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष छोटीसादड़ी में कम बारिश हुई। इससे अधिकांश जलाशयों में पानी की आवक ही नहीं हुई। लेकिन इस बार औसत बारिश हो चुकी है। इससे पानी की समस्या से निजात मिली गई।