प्रतापगढ़. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के खिलाफ शनिवार को प्रतापगढ़ के गांधी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस जिला प्रवक्ता मोहित भावसार ने बताया कि विधायक रामलाल मीणा और जिला प्रमुख इंदिरा मीणा के नेतृत्व में गांधी चौराहे पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन और मानव श्रृंखला बनाते हुए विरोध जताया। विधायक रामलाल मीणा ने कहा कि भाजपा और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लोकतंत्र को खत्म कर रही है। पूरे देश में राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने को लेकर आक्रोश का माहौल है। यह सरकार किसानों ,गरीबों और मजदूरों की आवाज उठाने पर दमन की कार्यवाही कर रही है। राहुल गांधी को अड़ानी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी आदि के खिलाफ बोलने की सजा दी गई है। भाजपा और नरेंद्र मोदी के मित्रों को बचाने में केंद्र सरकार लगी हुई है। कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ केंद्र द्वारा जो अत्याचार किया जा रहा है उसे कांग्रेस डरने वाली नहीं है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अत्याचार के खिलाफ राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ा है। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।