2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

छलक उठा राजस्थान का सबसे ऊंचा और गहरा बांध, देखें VIDEO

राजस्थान का सबसे ऊंचा और गहरा जाखम बांध छलक उठा है। बांध पर 5 सेंटीमीटर की चादर चल रही है। जाखम बांध के छलकने से प्रतापगढ़ जिले की धरियावद तहसील क्षेत्र के किसानों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Google source verification

राजस्थान का सबसे ऊंचा और गहरा जाखम बांध छलक उठा है। बांध पर 5 सेंटीमीटर की चादर चल रही है। जाखम बांध के छलकने से प्रतापगढ़ जिले की धरियावद तहसील क्षेत्र के किसानों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। यह बांध 22वीं बार छलका है और इससे लगभग 28 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसल के लिए सिंचाई का पानी मिलता है। जाखम जल संसाधन परियोजना के अधिशाषी अभियंता चंद्र प्रकाश मेघवाल ने बताया कि 31 मीटर भराव क्षमता वाला जाखम बांध ओवरफ्लो हो गया है। बांध पर बुधवार दोपहर 5 सेंटीमीटर की चादर चल गई। जाखम बांध की 35 किलोमीटर दाई और 39 किलोमीटर बाई मुख्य नहरों से क्षेत्र में सिंचाई होती है। बांध के निर्माण के बाद पहली बार 1987 में नहरों से फसल सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया था। बांध के छलकने से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।