5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रीको इंडस्ट्रीज की टीम ने लालाखेड़ी में उद्योग इकाई के लिए भूमि का किया सर्वे

प्रतापगढ़. दलोट. अरनोद उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जिरावता के लालाखेड़ी गांव में प्रस्तावित राजकीय भूमि का औद्योगिक प्रयोजन के लिए शुक्रवार को जयपुर से आई राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने भूमि का सर्वे किया।

2 min read
Google source verification
रीको इंडस्ट्रीज की टीम ने लालाखेड़ी में उद्योग इकाई के लिए भूमि का किया सर्वे

रीको इंडस्ट्रीज की टीम ने लालाखेड़ी में उद्योग इकाई के लिए भूमि का किया सर्वे


प्रतापगढ़. दलोट. अरनोद उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जिरावता के लालाखेड़ी गांव में प्रस्तावित राजकीय भूमि का औद्योगिक प्रयोजन के लिए शुक्रवार को जयपुर से आई राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने भूमि का सर्वे किया।
निगम मुख्यालय के आदेश पर जिरावता ग्राम पंचायत के लालाखेड़ी गांव में औद्योगिक प्रायोजन के लिए भूमि का सर्वे किया गया। जयपुर से रीको की सर्वे टीम में भूमि अवाप्ति अधिकारी आशीष शर्मा, बांसवाड़ा रीको प्रभारी प्रभारी विक्रमसिंह निमेश, प्रतापगढ़ रीको प्रभारी अजय विश्वकर्मा, टेक्निकल प्रभारी एके वर्मा की टीम ने शुक्रवार को लालाखेड़ी गांव का सर्वे किया। सर्वे टीम ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के अरनोद उपखंड क्षेत्र में रीको की एक इंडस्ट्रीज इकाई की स्थापना करनी है। इस दौरान सर्वे टीम के साथ जिरावता सरपंच भेरूलाल मीणा, पंचायत समिति सदस्य ईश्वरलाल मीणा, पटवारी ललिता भाणेकर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
=:==:=:==:

कमचारियों ने सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़.
पंचायतीराज की लंबित एलडीसी भर्ती-2013 का भर्ती कैलेंडर जारी कर नियुक्ति की मांग की गई। इसके लिए जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 जो पिछले 9 वर्षों से लंबित चल रही है। इस भर्ती से अभ्यर्थी नियुक्ति से वंचित चल रहे हैं। इसको लेकर पीडि़त अभ्यर्थियों ने भर्ती कैलेंडर जारी करने, कैलेंडर जारी कर न्यायालय मे केविट लगाने शेष रहे 10029 पदों पर नियुक्ति दिलाने और भर्ती में सम्मिलित जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल चुकी है, उन अभ्यर्थियों के आवेदन अगर अन्य जिलों मे किए हुए है तो उन्हे सूची से हटाने की मांग की गई। ताकि प्रतीक्षा सूची में उनका पुन: नाम ना आए। इस मौके पर रमेश मीणा, अरविंद मीणा, रूपलाल मीणा, देवीलाल मीणा, सुखराम मीणा, मुकेश मीणा, संतोष मीणा आदि मौजूद रहे।
=-=-=-=-=-=

’बहादुर मीणा बने शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष
प्रतापगढ़.
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का प्रांतीय महासमिति अधिवेशन जयपुर में हुआ। प्रांतीय अधिवेशन में शिक्षक संघ प्रगतिशील प्रतापगढ़ की टीम निवर्तमान जिलाध्यक्ष कंवरलाल मीणा के नेतृत्व में भाग लिया।
महासमिति सदस्य रामचंद्र पांडोर, बहादुरलाल मीणा, नारायणलाल डाबी, सुखराम मईडा, वर्दीचंद राणा, सिंदराम निनामा, बसंती लाल निनामा, विजयराज कटारा, सुरेश धोबी, वेलाराम मीणा ने भाग लिया।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष कंवरलाल मीणा ने बताया कि इस मौके पर संभागीय अध्यक्ष कारूलाल खटीक की सहमति से जि़ला कार्यकारिणी को भंग किया गया। प्रदेश मुख्य महामंत्री अभिमन्युसिंह भदोरिया ने बहादुरलाल मीणा को जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की।
:==:=चारभुजा पैदल संघ की बैठक
बम्बोरी. चारभुजा पैदल संघ बम्बोरी की वार्षिक बैठक का आयोजन गुरुवार शाम को माहेश्वरी समाज के पंचायती भवन में चारभुजा पैदल संघ के अध्यक्ष महेश भराडिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में गत वर्षो के बारे में विचार-विमर्श और कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान संघ के संस्थापक हुक्मीचंद भराडिया, कोषाध्यक्ष गोपाल जणवा, पुरषोत्तम सोनी, हरि पारासर, दिनेश वैष्णव, गौरव मूंदड़ा, रमेश आमेटा, प्रह्लाद जणवा, नंदकिशोर जणवा, गोपाल सोनी, रामनारायण सहित चारभुजा पैदल संघ के सदस्यों ने भाग लिया।
----