महाशिवरात्रि आज, निलिेगी शोभायात्रा
पांच दिवसीय मेले का होगा आगाज
शहर समेत जिले के शिवालयों में होंगे आयोजन
प्रतापगढ़.
शहर सहित जिले भर में मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर में सनातन धर्म उत्सव समिति की ओर से शोभायात्रा प्रात: साढ़े 10 बजे किला परिसर से निकाली जाएगी। सनातन धर्म उत्सव समिति के ओम प्रकाश ओझा ने बताया कि शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए दीपेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा भानपुरा पीठ के शंकराचार्य दिव्यानंद व अन्य संतों के सान्निध्य में निकाली जाएगी।
इसमें महिलाएं सिर पर कलश लिए साथ चलेंगी। इसके साथ ही नगर परिषद की ओर से पांच दिवसीय मेले का आगाज भी मंगलवार शाम से होगा।
मेले में लगी दुकानें, झूले-चकरी
नगर परिषद की ओर महाशिवरात्रि के पर्व पर 5 दिवसीय मेले का आयोजन मंगलवार से होगा। मेला स्थल, दीपेश्वर महादेव मंदिर, गुप्तेश्वर एवं शंखेश्वर व दादावाड़ी परिसर तालाब के पास अटल रंग मंच पर पांच दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। जो 17 फरवरी तक चलेगा। मेले में स्थानीय प्रोग्राम, भजन संध्या, लाफ्टर शो, कवि सम्मेलन, आर्केस्टा, फिल्म स्टार नाइट सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेले का उद्घाटन शाम को भानपुरा पीठाधीश्वर शंकरार्चाय व मैनपुरिया आश्रम के नित्यानन्द, भक्तानन्द, प्रजापति बहकुमारी संस्था की ओर से शिव ध्वजारोहण कर की जाएगी। इसके बाद स्थानीय कलाकारों की ओर से गीतों एवं नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी।
मोवाई
निकटवर्ती शौली हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व मंगलवार को मनाई जाएगी। जबकि अमावस्या पर गुरुवार को जागरण किया जाएगा।