20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शीतला माता को लगाया ठंडे का भोग

मंदिरों में की पूजा-अर्चना: घर-परिवार के लिए खुशहाली की कामना

2 min read
Google source verification
शीतला माता को लगाया ठंडे का भोग

शीतला माता को लगाया ठंडे का भोग

प्रतापगढ़. शीतला माता पूजन शहर समेत जिले के अरनोद, धरियावद उपखंड में मंगलवार को किया गया। इस दौरान महिलाओं ने माता की पूजा-अर्चना की और ठंडे भोजन का भोग लगाया गया। जिसमें घर-परिवार के लिए खुशहाली की कामना की गई। इसके बाद परिवार समेत सभी ने ठंडे भोजन ग्रहण किया। होलिका दहन के बाद दूसरे दिन से ही शीतला माता मंदिर में जाकर जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की गई।
इसके सातवें दिन माता को ठंडे भोजन का भोग लगाया गया। इसके लिए घरों में एक दिन पहले शाम को ठंडा भोजन, ढोकले, दही के विभिन्न पकवान बनाए गए। दूसरे दिनमंगलवार सुबह माता के मंदिरों में जाकर ठंडे भोजन का भोग लगाया गया। महिलाओं ने अलसुबह माता की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में अलसुबह से ही पूजा-अर्चना करने का दौर शुरू हो गया। महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर ठंडे का भोग लगाकर घर मे सुख समृद्धि और उन्नति की कामना की। शहर के किला रोड पर पुराने चिकित्सालय के सामने शीतला माता मंदिर में अलसुबह से ही महिलाएं पहुंचना शुरू हो गई। यहां सप्तमी का मेला लगाया गया। जिसमें लोगों ने खिलौने की खरीदारी की। नाश्ता कोल्ड ङ्क्षड्रक्स झूले चकरी आदि का लुफ्त लेते हैं। इसके साथ ही राजराजेश्वरी मंदिर धमोतर दरवाजा, प्रगति नगर लक्ष्मी नारायण मंदिर एवं कालका माता मंदिर माली खेड़ा चालीसा माता मंदसौर रोड पर महिलाओं ने पूजा की।
चूपना. गांव में मंगलवार को शीतला सप्तमी मनाई गई। इस मौके पर महिलाओं ने माता के मंदिर में पूजा-अर्चना की। शीतला माताजी को ठंडे का भोग लगाया गया।
अरनोद. कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में शीतला सप्तमी का पर्व मनाया गया। महिलाओं ने माता के मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने शीतला माता को ठंडे भोजन का भोग लगाया गया। माता की पूजा-अर्चना कर घर में खुशहाली के साथ पति की दीर्घायु की कामना। इसके बाद परिवार में ठंडा भोजन ग्रहण किया गया। अलसुबह से मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया।
गणगौर महोत्सव का आयोजन
छोटीसादड़ी. नगर में कौशिक परिवार द्वारा 16 दिवसीय गणगौर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जो 24 मार्च तक आयोजित होगा। बद्रीलाल कौशिक ने बताया कि इसमें प्रतिदिन नगर की महिलाएं एवं बालिकाओं द्वारा प्रात: काल गणगौर की पूजन की जा रही है। प्रतिदिन कई कार्यक्रम होंगे। बुधवार को गणगौर पर्व के तहत महिलाओं की पिकनिक का कार्यक्रम मन्शा पूर्ण महादेव परिसर पर होगा। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं 19 मार्च को झाले होंगे। 20 मार्च को इसर गणगौर की शोभायात्रा बैंड-बाजों के साथ नगर में निकलेगी।