अरनोद.
पुलिस अधीक्षक अमितकुमार ने अरनोद थाने का निरीक्षण किया। इसके साथ ही परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक ली। बैठक में वे अपराधियों के खिलाफ सख्त दिखाई दिए। सभी सदस्यों से बात की और एक ही बात कही कि आने वाले समय में बच्चे पुलिस प्रशासन को लेकर निर्भीक और निडर रहेंगे। एसपी अमित कुमार ने बताया कि अपराधी व अपराधियों को शरण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऐसे लोगों के आय के स्त्रोतों को चिन्हित कर का पता लगाया जाएगा कि कहां से अर्जित की गई है। इसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी । सीएलजी सदस्यों ने कस्बे में फ्लैग मार्च पुन: चालू करने की मांग की। जिस पर जल्दी फ्लैग मार्च शुरू करने का आश्वासन दिया गया। कस्बे में अपराधियों, शराबियों सब पर नकेल कसी जाएगी। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिससे आमजन में विश्वास व अपराधियों में डर कायम रहेगा। एसपी अमित कुमार के अरनोद थाने पर पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया गया। साथ ही एसपी अमित कुमार ने सभी जवानों से परिचय किया व उन्हें अपने कार्य के बारे में विस्तार से बताया। अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करने के निर्देश दिए। एसपी अमित कुमार ने अरनोद थाने का निरीक्षण किया। जिसमें में मेस, माल खाना बेरीकेट, कंप्यूटर कक्ष, स्वागत कक्ष तथा रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया।