
स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल वन महोत्सव मनाया
अरनोद. नागदेड़ा स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में वन महोत्सव मनाया गया। मीडिया प्रभारी शांतिलाल मीणा ने बताया कि प्रधानाचार्य धर्मेंद्र वीरवाल के निर्देशन में वन महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रशांत शर्मा, वनपाल केसरपुरा ने औषधीय पादप, वनों के उपयोग और वन्य जीव प्राणियों की सुरक्षा के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पौधरोपण को सफल कैसे बनाया जाए? इस हेतु छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही नवागंतुक छात्रों द्वारा पौधारोपण कर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। विद्यालय की छात्रा यशस्वी दवे ने द्वारा वृक्ष बचाओ अभियान की जानकारी दी गई। संचालन गतिविधि प्रभारी मुनीष शर्मा द्वारा किया गया। व्याख्याता कमल चौधरी द्वारा सीडबॉल निर्माण और जैव विविधता के बारे में बताया गया। संचालन में रणजीत सिंह, गोपाल लाल मीणा, संजीव गरवा, प्रवीण जैन, गीतिका जैन, अर्जुनलाल मीणा, अरविंद मीणा, डॉ पुष्पा, मंगला चौधरी, विशाल भट्ट, गणेशलाल मीणा, कंवरलाल रैदास, नरेश गोतम, राहुल भट्ट, मोहित जैन, दीपांशु जांगिड़ आदि ने सहयोग किया। संयोजक पुष्पराजसिंह सिसोदिया ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कीर्तिश चौधरी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया।
नवोदय परीक्षा में महेंद्र कुमार बना जिला टॉपर
छोटीसादड़ी. नवोदय विद्यालय परीक्षा में महेंद्र कुमार जिले में टॉपर आया है। स्वरूपगंज के श्रीराम एकेडमी में अध्ययनरत विद्यार्थी महेंद्र कुमार ने नवोदय विद्यालय परीक्षा 2022 में प्रतापगढ़ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में सम्मान समारोह में महेंद्र कुमार के अभिभावक द्वारा विद्यालय के गुरुजनों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार द्वारा महेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया।
भाजपा मंडल अरनोद की कार्य समिति बैठक
अरनोद. भारतीय जनता पार्टी मंडल अरनोद की कार्य समिति की बैठक भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष राजेश कुमावत की अध्यक्षता में हुई। जिला मंत्री गणपत गायरी, उदयलाल मीणा मुख्य अतिथि रहे।
बैठक में कई राजनीतिक प्रस्ताव लिए गए। जिसमें मुख्य रुप से किसान बेहाल, मदहोश कांग्रेस सरकार, अपराधी बेखौफ बेपरवाह कांग्रेस, कमजोर मुख्यमंत्री, बदहाल राजस्थान सरकार, संवेदनहीन सरकार ठगे गए बेरोजगार आदि मुद्दों पर चर्चा हुई।
आरोप लगाया गया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री मनी लांड्रिंग केस के आरोपी राहुल गांधी के समर्थन में दिल्ली में डटे हुए हैं।
बैठक में मंडल महामंत्री मुन्नालाल डांगी, मुकेश पाटीदार, उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह टांडा, मुन्नालाल डांगी, कारूलाल आंजना, मंत्री प्रकाश प्रजापत, छगन गायरी, जाजली चैनराम मीणा, अरनोद भरत राणा, फतेहगढ़ सरपंच भेरूलाल मीणा, पंचायत समिति सदस्य खेमराज मीणा, शिवनारायण डांगी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनोहरसिंह, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुंजन डांगी, अल्पसंख्यक मोर्चा के शमशेर खान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संजय शाह ने किया।
Published on:
10 Jul 2022 09:01 am
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
