5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लगाया ठंडे का भोग, शीतला माता की पूजा

जिलेभर में मनाया शीतला सप्तमी का पर्व

2 min read
Google source verification
Pratapgarh

pratapgarh


लगाया ठंडे का भोग, शीतला माता की पूजा
जिलेभर में मनाया शीतला सप्तमी का पर्व
प्रतापगढ़
जिलेभर में शीतला सप्तमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शीतला माता मंदिरों में महिलाओं की काफी भीड़ रही। यहां पर देर रात से पूजा की थाली लेकर महिलाएं लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करती रही। माता को ठंडे व्यंजनों का भोग लगाकर महिलाएं परिवार में सुख समृद्धि की कामना की गई। शहर के कई इलाकों में बने शीतला माता मंदिरों पर देर रात से महिलाओं का जमावड़ा रहा। सुरक्षा के लिहाज से यहां महिला पुलिस की तैनाती की गई है।
मोखमपुरा
क्षेत्र में शीतला सप्तमी का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही माता के मंदिरों में भीड़ उमडऩे लगी। इस मौके पर एक दिन पहले ही ढोकले, ओलिया आदि ठंडा भोजन बनाया गया। सुबह जल्दी उठकर तैयार होकर महिलाएं थाली सजाकर माता के मंदिर पहुंची। जहां माता को ठंडे भोजन का भोग लगाया।

फोटो...दो
फूलों से किया श्रंगार, हो रहे भजन-कीर्तन
मंदिरों में फाग महोत्सव का आयोजन
प्रतापगढ़
शहर के प्रमुख मंदिरों में फाग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भगवान का फूलों से श्रंगार किया जा रहा है। वहीं भजन-कीर्तन के आयोजन हो रहे है। धमोतर दरवाजा बाहर कालका माता मंदिर राज राजेश्वरी महिला भक्त मंडल द्वारा भजन कीर्तन किया गया। शिव मठ पर लाल ध्वजा लहरा रही है। राज राजेश्वरी महिला भक्त मंडल की ओर से धमोतर दरवाजा बाहर कालका माता मंदिर श्री गढ़ कालिका माता मंदिर मंडल द्वारा भजन-कीर्तन किए गए। मंदिर पर नित्य सवेरे एक घंटे के लिए भजन हो रहे है। फाग महोत्सव पर दोपहर 2 बजे से पांच बजे तक नगर के विभिन्न मंदिरों पर जाकर भजन कीर्तन किए जाते है। इसके साथ ही विजय राघव मंदिर में फूल डोल का आयोजन किया गया। जिसमें कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
प्रतापगढ़. लोकसभा आम चुनाव के तहत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी श्यामसिंह राजपुरोहित के निर्देशन में बुधवार को जिलेभर में शीतला सप्तमी पूजन के पश्चात कुलथाना, मेरियाखेड़ी, सियाखेड़ी, डाबड़ा, उंठेल, लालगढ़, शीतला माताजी मंदिर, किला परिसर प्रतापगढ़ शहर सहित जिले भर में मतदाता जागरूकता को लेकर महिलाओं ने शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली।
स्वीप प्रभारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. वीसी गर्ग ने बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोगांवा में स्काउट गाइड बालकों द्वारा साइकल रैली व बरोठा विद्यालयों के छात्रों ने मतदाता जागरूकता की रैली निकाल कर 29 अप्रेल को मतदान अवश्य करने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिंगलाट में भी छात्रों ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली। स्वीप कार्यक्रम के तहत मेला प्रागंण में ईवीएम एवं वीवीपेट के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया व सभी ने मतदान करने की शपथ ली।