प्रतापगढ़. सुहागपुरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर यूपी निवासी एक युवक बाइक पर कपड़े बेचकर वापस आ रहा था। इस दौरान धोलीखेड़ा घाटा के निकट दो युवकों ने दो महिलाओं के साथ मिलकर उसकी बाइक रुकवाकर लूटपाट की। उसके पास से तीन साडिय़ां, एक लहंगा, नकदी और मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार यूपी के कानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी संजयसिंह नायक(24) गत 20 मार्च को अपनी मोटरसाइकिल से सांडी लहंगा बेचकर पीपलखूंट से प्रतापगढ आ रहा था। उसी समय शाम सवा पांच बजे पाडलिया से आगे धोलीखेड़ा घाटे वाले मोड़ पर पहुंचा कि सडक़ पर दो व्यक्ति अलग अलग मोटरसाइकिल लेकर खड़े थे। उन्होंने अचानक उसकी बाइक रुकवाई और बाइक के आगे रखे बंडल में से 0& साडिय़ां एवं एक लहंगा, तीन हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पीडि़त सुहागपुरा थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई।