20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: जिलेभर में गूंजे जय श्री राम के जयकारे

-रामनवमी पर निकली शोभायात्राएं

3 min read
Google source verification
pratapgarh

VIDEO: जिलेभर में गूंजे जय श्री राम के जयकारे

प्रतापगढ़. कांठल में रामनवमी के पर्व पर जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। इस बार रामनवमी पुष्य नक्षत्र में आई है। यह नक्षत्र 27 नक्षत्रों में सबसे अच्छा माना जाता है। बताया जाता है कि इसी नक्षत्र में भगवान राम का जन्म हुआ था।
रामनवमी के मौकेे पर विभिन्न संगठनों की ओर से शोभायात्राएं निकाली गई, जिनमें संतों का सान्निध्य रहा। विहिप प्रचार प्रसार प्रमुख दीपक शाह ने बताया कि विशाल शोभायात्रा नगरपरिषद परिसर से शुरू हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे स्कूटी पर केसरिया ध्वज लेकर बालिकाएं चल रही थी। इसके बाद बुलेट पर ध्वज लिए कई युवा थे तो अश्व पर सवार युवतियां हाथों में भगवा ध्वज लिए चल रही थी। इनके पीछे डीजे पर नाचते गाते युवा चल रहे थे। शोभायात्रा सदर बाजार, गोपालगंज होते हुए पुन: गांधी चौराहे पर पहुंची। गांधी चौराहे पर शाम को धर्मसभा हुई। इसके साथ ही लववंश लबाना समाज ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा सिद्धपुरा गांव से शुरू की गई, जो प्रतापगढ़ में मुख्य मार्गों से होते हुए निकाली। सूर्यवंशी कुमावत समाज की ओर से शनिवार को रामनवमी पर शोभायात्रा निकाल कर आयोजन किए गए।
डाक बंगला स्थित विजय राघव मंदिर में रामनवमी उत्सव मनाया
प्रतापगढ़ भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर डाक बंगला स्थित विजय राघव मंदिर में रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।इस अवसर पर प्रात: 8 बजे विद्वान पंडितों द्वारा दुग्धाभिषेक किया गया। उसके पश्चात दिन में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के समय दोपहर महाआरती कर भक्तों द्वारा धर्म का लाभ लिया गया।उसके पश्चात प्रसाद वितरण कर महिल मंडल द्वारा सुंदर भजनों को गाकर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश ओझा, पूर्व मंडी अध्यक्ष सुरेंद्र चंडालिया, नरेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर तिवारी, कैलाश वैष्णव, प्रहलाद वैष्णव, अमित शर्मा, नितिन जोशी आदि मौजूद थे। जानकारी मंदिर समिति के केदार जोशी ने दी।
पालीवाल महाजन समाज ने मनाया रामनवमी पर्व
प्रतापगढ़पालीवाल महाजन समाज की ओर से रामनवमी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। शोभायात्रा दोपहर को गोपालगंज स्थित रुघनाथजी मन्दिर से शुरू हुई।
जो शहर के आर्य समाज, सूरजपोल, मंडी रोड, नई आबादी होकर समाज के सत्संग भवन पर पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। प्रात: रुघनाथ जी मन्दिर से प्रभात फेरी निकाली गई। जो शहर के मुख्य बाजार होकर निकली। इसके पश्चात मन्दिर में रुघनाथ जी भगवान का अभिषेक एवं महाआरती की गई।
समाज के अध्यक्ष लोकेश पालीवाल, गजेंद्र पालीवाल, प्रभुलाल पालीवाल ने बताया कि इस अवसर पर एक मुख्य समारोह का आयोजन रघुनन्दन सत्संग भवन में आयोजित किया गया। जिसमें समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप कानूनगो, संभाग प्रभारी ओम प्रकाश पालीवाल मौजूद रहे।
थड़ा गांव व आस-पास के गांवों में राम नवमी पर्व मनाई गई। लोगों ने उपवास रखकर भगवान श्रीराम चन्द की आराधना की।रठांजना गांव के देवीलाल गेहलोत एवं केशुराम भगत ने बताया कि थड़ा गांव के श्रीराम जानकी मन्दिर पर श्रृदालुओं की भीड़ रही।
सनातन धर्म से हिंदुस्तान का अस्तित्व-सुदर्शनाचार्य
प्रतापगढ़ .सनातन धर्म पर आज पाश्चात्य सभ्यता हावी होती जा रही है, हमें अपनी संस्कृति और धर्म को बचाना है तो एक होकर इसका विरोध करना चाहिए। विधर्मी और विश्व की समस्त शक्तियां इसमें लगी है।जब तक हिंदुस्तान में सनातन धर्म है, हिंदुस्तान का अस्तित्व है। हिन्दू त्योहारों को लेकर विभिन्न प्रकार के कुत्सित प्रयास किए जाते है। सभी त्योहार हमारे सनातन धर्म की पहचान है।हमें एक जुट हो कर धर्म की ओर त्योहारों की रक्षा करना है। यह बात पीठाधीश्वर स्वामी सुदर्शनाचार्य ने गांधी चौराहे पर आयोजित धर्म सभा में कही। बौद्धिक विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष लक्ष्मी वैद्य ने कहा कि हमे देश की अखंडता बनाये रखना है।इससे पहले विभिन्न हिंदू संगठनो की ओर से शहर में शोभायात्रा निकाली गई। विश्व हिंदू परिषद प्रचार प्रसार प्रमुख दीपक शाह ने बताया कि नगर परिषद से शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में बुलेट वाहिनी ढोल नगाड़े, ऊंट, घोड़े, बग्गी, भगवान श्रीराम का आकर्षक रथ शािमल रहे। इसमें 51 ढोल बज रहे थे। केसरिया पताका लिए युवा समूह चल रहे थे। 51 गांवों से धर्म ध्वजा और भगवा पताका लेकर युवा चल रहे थे। तोपो के द्वारा शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। वनवासी गैर नृत्य एवं भजन मंडली भी आकर्षण का केंद्र रही।

कुमावत समाज ने निकाली शोभायात्रा
प्रतापगढ़ कुमावत समाज की ओर से शहर में शोभायात्रा निकाली गई।जिसमें कुलमीपुरा आश्रम के फलाहारी महाराज के सान्निध्य में आयोजन हुए।
शोभायात्रा में 10 फीट की राम की मूर्ति, गजराज बालिका वाहिनी मुख्य आकर्षण रहे।शोभायात्रा में महिलाएं कलश लेकर चल रही थी। जिसमें हाथी भी आकर्षक रहा।विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा जीरो माइल चौराहा होते हुए विजय नगर पहुंचा।जहां पर सभा का आयोजन किया गया। जिसमें फलाहारी महाराज ने छात्रावास निर्माण के लिए दानदाताओं को तैयार किया। मुख्य अतिथि विधायक रामलाल मीणा रहे। कुमावत समाज के जिलाध्यक्ष भंवरलाल कुमावत ने समाज को शिक्षित बनाने पर जोर दिया। युवा जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमावत, मोहनलाल कुमावत युवा पूर्व जिला अध्यक्ष ने आभार जताया। मंच संचालन के लिए श्याम लाल कुमावत ने किया।