
Woman selling wine महिला बेच रही थी अंगे्रजी और देसी शराब
Woman selling wine घंटाली पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर एक झाटियापाड़ा गांव में एक दुकान में दबिश देकर वहां रखी अंग्रेजी और देसी शराब से भरे कर्टन बरामद किए है। जबकि मौके से आरोपी महिला फरार हो गई। पुलिस ने आबकारी अधिनियिम में मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि इस दिनों शराब को लेकर अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत घंटाली पुलिस ने थाना प्रभारी प्रकाशचन्द्र के नेतृत्व में टीम गठित की गर्ई है। इस दौैरान वह टीम के साथ शनिवार को गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव झाटियापाड़ा में हरीश बूज की दुकान पर अवैध शराब रखी हुई। इस पर टीम झाटियापाड़ा में मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को देखकर एक महिला और कुछ लोग मौके से भाग गए। दुकान के अन्दर शराब की भारी मात्रा रखी हुर्ई थी। जिसमें बीयर के 11 कर्टन, पव्वों की 2 पेटी, पव्वों की 2 पेटी, देशी मदिरा की 4 पेटी, मदिरा के 80 पव्वे व 50 लीटर क्षमता वाले आसमानी रंग के ड्रम में भरी 25 लीटर देशी महुए की हथकढ़ कच्ची शराब को पुलिस ने बरामद की। दुकान के पिछवाड़े में दो ड्रमों में महुवा वॉश भरा हुआ पाया गया। जिसको मौके पर ही नष्ट कर खाली ड्रमों को जब्त किया गया। Woman selling wine मौके से भागने वाली शराब बेचने वाली महिला की पहचान भूरी पत्नी हरीश बुज के रूप में हुई। मौके से फरार आरोपी महिला की तलाश जारी है।
बलात्कार के मामलें में फरार आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़.
प्र्रतापगढ़ पुलिस ने बलात्कार के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में थानाधिकारी रविन्द्रसिंह ने कार्रवार्ई की है। उन्होंने बताया कि गत माह जिले के एक थाने में महिला ने रिपोर्ट दी थी कि 17 फरवरी को वह बकरियां चराने के लिए गर्ई थी। जहां रामलाल पुत्र गोरख मीणा निवासी खेरयादो थाना धमोतर व उसके साथ एक अन्य व्यक्ति आए। उसके साथ बलात्कार किया। उसके आवाज लगाई। इस कुछ देर बाद पीडि़ता की मां आई। इस पर उन्होंने मारपीट की। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्जकर महिला अत्याचार का होने से विशेष टीम गठित की। पुलिस ने आरोपी के कई ठिकानों पर तलाश की। पुलिस ने आरोपी रामलाल को गिरफ्तार किया। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
Published on:
03 Apr 2022 08:05 am
