5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

चुनावों के लिए कमर कस ले भाजपा के सभी मोर्चो के कार्यकर्ता-शर्मा

भाजपा महाजनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Google source verification

प्रतापगढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे महाजनसम्पर्क अभियान के तहत चित्तौडगढ़़ संसदीय क्षेत्र के लोकसभा प्रवासी, भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से सांसद डॉ. महेश शर्मा गुरुवार को प्रतापगढ़ के प्रवास पर रहे। जिला मीडिया प्रभारी हार्दिक छोरिया ने बताया कि शर्मा ने प्रतापगढ़ में सम्पर्क के समर्थन अभियान का शुभारंभ किया। जिसके तहत उन्होंने पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा, पूर्व नपाध्यक्ष पारसमल जैन व बालकिशन अहिर और गिरजाशंकर के निवास पर मुलाकात की और भाजपा को और वृहद स्तर पर पहुंचाने में अपने योगदान के लिए सम्पर्क किया शर्मा ने बड़ाबाग में पत्रकारों से भी बातचीत की। जिसमें उन्होंने मोदी सरकार के कार्यो के बारे में बताते हुए राजस्थान की भ्रष्ट, निकम्मी गहलोत सरकार के विरोध में अपना स्वर मुखर किया और कांग्रेस सरकार पर तीखे कटाक्ष किए। शर्मा ने प्रतापगढ़ जिले के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स से संवाद किया व आज के युग में डिजिटल और सोशल मीडिया के महत्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित सोशल मीडिया के योद्धाओं से भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा को अपना कर आगे बढ़ाने का आग्रह किया। शर्मा ने हाउसिंग बोर्ड स्थित सामुदायिक भवन में भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में भाजपा युवा, अल्पसंख्यक, महिला, ओबीसी, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति व किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और आने वाले 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता को कमर कस कर सक्रियता के साथ भाजपा को जिताने का संकल्प दिलाया। शर्मा ने जनसंघ से लेकर आज तक के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उनके त्याग और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया व आने वाले समय में पार्टी को और मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन लिया। शर्मा ने केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों से संवाद किया व उन्हें मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। प्रतापगढ़ में व्यापारी सम्मेलन को संबोधित किया और मोदी सरकार द्वारा व्यापारी हित में किए जा रहे लोकप्रिय कार्यो की जानकारी दी और पार्टी के पक्ष में अपना समर्थन देने के लिए आग्रह किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, जिला संगठन प्रभारी प्रवीण खंडेलवाल, जिला परिषद के नेता प्रतिपक्ष हेमंत मीणा, जिला महामंत्री एवं महाजनसंपर्क अभियान जिला संयोजक गजेंद्र चंडालिया, जिला महामंत्री नारायण निनामा, सम्पर्क से संवाद अभियान के संयोजक गौतमलाल सुथार, भगवतीलाल टेलर, प्रदीप वशिष्ठ, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर संवाद के संयोजक निशील छोरिया, संयुक्त मोर्चा अभियान के संयोजक धरमवीर मीणा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसपाल गुर्जर, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवलाल साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इराद खान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह झाला, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष खेतसिंह मीणा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनयना हापावत, संवाद सम्मेलन के सहसंयोजक च्छीराम निनामा, लाभार्थी सम्मेलन के संयोजक प्रतापगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष रितेश सोमानी, व्यापारी सम्मेलन के संयोजक शुभम चंडालिया सहितअन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।