22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शीतला माता की पूजा की, बनाया ठण्डा भोजन

-भजन संध्या सहित हुए कई आयोजन- कुछ जगह आज मनाएंगे

2 min read
Google source verification
शीतला माता की पूजा की, बनाया ठण्डा भोजन

शीतला माता की पूजा की, बनाया ठण्डा भोजन

प्रतापगढ़. जिले भर में परिवार में स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना को लेकर शीतला सप्तमी रविवार को मनाई गई। कुछ जगहों पर सोमवार को भी यह त्योहार मनाया जाएगा। मंदिरों में तडक़े से ही महिलाओं का आना शुरू हो गया था। मंदिर में ज्यादा भीड़ होने से महिलाओं को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इसके लिए शनिवार शाम को ही घरों में भोजन बना लिया। इसके बाद रविवार को सुबह शीतला माता की पूजा कर ठण्डे भोजन का भोग लगाया गया। शीतला सप्तमी के पर्व को लेकर जिले में कई जगह माता के दरबार में मेलों का भी आयोजन हुआ। शहर में किले के बाहर स्थित माताजी के मंदिर पर भी रविवार शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ व गुरुवार सुबह मेला लगा। इसमें शहर सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों से लोग पहुंचे। महिलाओं ने एक दिन पूर्व अपने घरों में ढोकला, चावल, मेदे, बेसन से कई प्रकार के व्यंजन बनाए गए। बाद में अलसुबह पारंपरिक परिधानों में सज धज कर महिलाएं युवतियां समूह में माता के गीत गाती हुई शीतला माता मंदिर पहुंची। यहां परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
खेरोट.खेरोट में शीतला सप्तमी का पर्व रविवार को मनाया गया। शनिवार रात को परंपरागत तरीके के गांव के हर घर में ढोकले बनाए गए। रविवार सुबह से ही माता के मंदिरों पर पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। माताजी की विधिविधानपूर्वक पूजा आरती की गई। महिलाओं ने अपने घर के बाहर स्वस्तिक बनाए।
बम्बोरी. यहां रविवार को आरोग्यता की देवी शीतला माता का पूजन महिलाओं ने बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ किया। होली के दूसरे दिन से माताजी को ठंडा करने के बाद सप्तमी को घर में बीमारी नहीं आए और छोटीमाता बड़ी माता की बीमारी से बचने के लिए महिलाओं ने एक दिन पूर्व भोजन बनाया। बासी भोजन का मां शीतला को भोग लगाकर पूजन किया। गांव में स्थित शीतला माता मंदिर पर बड़ी संख्या में महिला सुबह से सज धज कर माता की पूजा-अर्चना की।