भाजपा नेता ठाकुर प्रकाश सिंह ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या 23 में सरेंडर किया। लम्बे समय से पेशी पर न आने के चलते कई मुकदमों में नान बेलेबुल वारंट जारी हो चुका था। इधर साल दो साल के बीच दर्ज हुए मुकदमों में भी हाजिर नहीं हुये थे ठाकुर प्रसाद सिंह। इसी के बाद उनके खिलाफ कुर्की का आदेश जारी हो गया। कुर्की की तलवार लटकने के बाद जाकर शनिवार को न्यायालय के सामने सरेंडर किया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।