प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को सम्मलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2022 की भर्ती के लिए एसडीएम के 39 पदों का अधियाचन अब तक मिल चुका है। शासन में नियुक्ति विभाग के विशेष सचिव मदन सिंह की से 23 फरवरी को जारी पत्र के अनुसार वर्तमान चयन वर्ष 2021-22 के तहत डिप्टी कलेक्टर के पद सीधी भर्ती के माध्यम से 39 रिक्तियों और प्रोन्नति के माध्यम से चयन के लिए 73 रिक्तियों का अधिनियम 22 फरवरी को आयोग को भेजा गया है।