सूचना पर पहुची पुलिस फोर्स ने किसी तरह से लोगों को शान्त कराया। जानकारी होने पर सपा- अपना दल कमेरावादी गठबंधन प्रत्याशी पल्लवी पटेल भी घटनास्थल पहुच गयी। उन्होंने पीड़ित के पिता रामेश्वर सिह के साथ चौकी जा कर लिखित शिकायत किया। तहरीर देने के बाद पल्लवी पटेल ने मीडिया को बयान देते हुए कहा कि मैं पटेल समाज की बेटी हूँ, अगर मेरे समाज के ऊपर निराधार कारणों की वजह से आतंक का साया फैलाया जाएगा, तो मैं केशव जी को, उनके बेटे, भतीजे और साले को चेतावनी दे रही हूँ की अपनी मर्यादा में रहे और गुंडई छोड़ दे, नही तो कही ऐसा न हो कि 10 मार्च के बाद मुझे उनको देखना मिल जाए। 10 मार्च के बाद मैं भी उनको देख लुंगी और वो भी मुझे देख लेंगे।