अखिलेश यादव ने रोड शो के दौरान भाजपा नेता पर तंज कसते हुए कहा कि वह कहते हैं इंटर पास करके जो 12वीं में एडमिशन लेंगे उनको स्कूटी दी जाएगी। अब आप बताइए इंटर पास करने के बाद 12वीं में कैसे एडमीशन होगा। बाबा ने 11 मार्च की टिकट ले ली है लखनऊ से गोरखपुर के लिए. जो गर्मी निकालने की बात कह रहे हैं, प्रयागराज के लोग वोट डालकर उनकी भाप निकाल देंगे।अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा योगी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि झूठ बोलने वाले बीजेपी के लोग आज फिर आपके बीच वोट मांगने आए हैं। लेकिन जनता का सपा के प्रति समर्थन बता रहा है कि भाजपा को लोहे के चने चबाने पड़ जाएंगे।