
sani deol
प्रयागराज | लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों के सहारे जनता को लुभाने का काम शुरू कर दिया है। फिल्म स्टार और पंजाब के गुरुदासपुर से भाजपा प्रत्याशी सनी देओल ने शुक्रवार शाम प्रयागराज की दोनों लोकसभा सीटों फूलपुर और इलाहाबाद संसदीय सीट के प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। तय समय से घंटो की देरी से प्रयागराज पहुंचे सनी देओल का बम्हरौली एयरपोर्ट पर इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने स्वागत किया।
यह भी पढ़ें
सनी देओल का कार्यक्रम जिले की दोनों लोकसभा सीट पर रोड शो करने का था लेकिन तय समय से घंटो की देरी से आने पर रोड शो तय कार्यक्रम के अनुसार नही हो सका। दरअसल सनी देओल का कार्यक्रम पहले तीन बजे का तय था जिसे आगे बड़ा कर पांच बजे का किया गया लेकिन पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया की अभिनेता सनी देओल की तबियत खराब होने का कारण उनका रोड शो का कार्यक्रम रद्द हो कर दिया है। जिसके बाद पार्टी के उम्मीदवारों सहित कार्यकर्ताओं में निराशा रही लेकिन जब पता चला की सनी देओल एयरपोर्ट पंहुच रहे है तो भाजपा उम्मीदवार डॉ रीता जोशी उन्हें लेने पंहुच गई। सनी देओल के आने की सुचना पर फिर कार्यकर्ता जुटे औरबाद सनी देओल का रोड शो शुरु हुआ तो सनी देओल को देखने के लिए लोगों का भारी हुजूम प्रयागराज की सड़कों पर उमड़ पड़ा। लोगों में सनी देओल के साथ फोटो खिंचाने और सेल्फी लेने की होड़ सी मच गई।
यह भी पढ़ें
वहीं बम्हरौली एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में सनी देओल ने सिर्फ इतना कहा कि पीएम मोदी पर मैं विश्वास करता हूं और इसीलिए मैं यहां पर आया हूं मैं चाहता हूं कि मोदी जीतें। हांलाकि इससे पहले उन्होंने हल्के फुल्के अंदाज में मीडिया के सवालों से बचने की भी कोशिश की। उन्होंने कहा कि मैं बहुत थका हूं ज्यादा पूछेंगे तो मैं कुछ उटपटांग बोल दूंगा। हांलाकि इसके बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों से ही सवाल किया कि मोदी जी आप लोगों के दिल में हैं कि नहीं।रोड शो के दौरान सनी शहर पश्चिमी सहित उत्तरी और दक्षिणी विधान सभा की जनता से मतदान की अपील की।
Published on:
05 May 2019 01:09 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
