7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयमाल के बाद दुल्हन ने शादी से किया इन्कार, दूल्हे और ससुर को बनाया बंधक, भागे बाराती

यूपी के प्रयागराज जिले के मऊआइमा में जयमाल के बाद एक दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। बात इतने पर ही नहीं रुकी। लडक़ी वालों ने दूल्हे और उसके पिता को बंधक भी बना लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज से एक युवक की बारात प्रयागराज के मऊआइमा में आई हुई थी। बारातियों के स्वागत सत्कार के बाद द्वारचार की रस्म पूरी की गई। जयमाल की तैयारी शुरू हुई और दूल्हा दूल्हन स्टेज पर पहुंचे। जैसे ही जयमाल शुरू हुआ और दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई तो दूल्हन को दूल्हे पर कुछ शक हुआ। दुल्हन को लगा कि दूल्हे का पैर कांप रहा था और वह दिव्यांग है। अब क्या था दिव्यांग दूल्हा देख दूल्हन भडक़ उठी। जयमाल से ही उठ कर वह शादी से इनकार करने लगी। परिजनों ने काफी समझाया लेकिन वह शादी के तैयार नहीं हुई। धीरे धीरे दोनों पक्षों में बात बिगडऩे लगी और इतनी बढ़ गई कि लडक़ी पक्ष के लोगों ने दूल्हे के साथ उसके पिता को बंधक बना लिया। मामला गरम होता देख बाराती वहां से खिसकने लगे। कई बाराती तो वहां से तुंरत भाग निकले।

शादी खर्च को लेकर मचा रहा बवाल
दुल्हन के शादी से इन्कार करने के बाद घरवालों ने दूल्हे और उसके पिता को बंधक बना लिया। लडक़ी वाले शादी में खर्च हुए पैसे की मांग पर अड़े रहे। मामला पुलिस तक पहुंचा और शनिवार को काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत चलती रही।