
Ajab Gajab: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के करछना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन मां बन गई। इस घटना के बाद दूल्हे ने अपना आपा खो गिया और दुल्हन को मायके भेज दिया। फिलहाल, किसी पक्ष ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।
दरअसल, करक्षना क्षेत्र के एक गांव में बीते 24 फरवरी को बारात गई थी। यहां सभी रस्मों के साथ धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ। सुबह के समय बाराती दुल्हन की विदाई कराकर घर लेकर पहुंचे। दूसरे दिन यानी 25 फरवरी की रात अचानक दुल्हन के पेट में दर्द शुरू हो गया।
पेट दर्द होने पर ससुराल पक्ष के लोग नवविवाहिता को लेकर देर रात सीएचसी करछना लेकर पहुंचे। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि नवविवाहिता नौ माह की गर्भवती है। थोड़ी देर में बच्चा भी पैदा हो जाएगा। इस बात का पता जब दूल्हे को चला तो उसने तत्काल ससुराल में फोन कर वहां से लोगों को बुलाया। 26 फरवरी को नवजात शिशु के साथ नव विवाहिता को मायके भेज दिया गया।
Published on:
03 Mar 2025 08:23 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
