
इलाहाबाद. पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने फूलपुर के फाफामऊ ग्रामीण क्षेत्र में हुई जनसभा में जमकर निशाना साधा है। दिग्गज मुस्लिम नेताओं के साथ चुनावी मंच साझा करके अतीक अहमद को भी तगड़ा झटका दिया है। अखिलेश ने दिखाया है कि मुस्लिम व पटेल अब सपा व बसपा गठबंधन के साथ है। चुनाव सभा में अखिलेश ने कहा कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा व बसपा गठबंधन को सांप व छछूंदर की दोस्ती है यह पिछड़े व दलितों को अपमान है। इस चुनाव में हम सभी मिल कर बीजेपी को बिल में डाल देते हैं।
यह भी पढ़े:-बाहुबली अतीक अहमद के बेटे का दावा, बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा को नहीं हमें दिया है समर्थन,देखें वीडियो
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ से किसी रिपोर्टर ने नहीं पूछा था कि अब ईद क्यों नहीं मनाते हो। हिन्दू कार्ड खेलने के लिए ही उन्होंने कहा था कि मैं हिन्दू हूं और ईंद नहीं मनाता हूं। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी जब विकास नहीं कर पाती है तो हिन्दू व मुस्लिम कार्ड खेलने लगती है। पीएम नरेन्द्र मोदी कहते थे कि वह देश के चौकीदार है और संसदीय चुनाव 2014से पहले नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि देश के दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। प्रत्येक लोगों के खाते में 15लाख रुपये आयेंगे। इन वायदों का क्या हुआ। चुनाव आता है तो बीजेपी इन बातों पर चर्चा नहीं करते हैं सिर्फ हिन्दू व मुस्लिम कार्ड खेल कर सत्ता पर कब्जा करना चाहती है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव के रोड शो में उतरी हजारों गाडिय़ां, टूटा पिछला सब रिकॉर्ड, देखें वीडियों
जब दलित की होती है मौत तो पीएम मोदी नहीं करते हैं ट्वीट
अखिलेश यादव ने कहा कि विदेशों में जब भी कुछ होता है तो पीएम मोदी तुरंत ही ट्वीट करते हैं लेकिन जब किसी दलित की हत्या होती है तब पीएम मोदी ट्वीट नहीं करते हैं। देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने का बीजेपी दावा करती है लेकिन पीएम मोदी के साथ ही नीरव मोदी यात्रा करते हैं और बीजेपी के नाक के नीचे से ही हजारों करोड़ रुपये लेकर फरार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से बीजेपी राम मंदिर बनाने की बात करती है लेकिन यह मंदिर कब बनेगा यह बताने वाला कोई नहीं है। बीजेपी को वोट बैंक कमजोर होने लगता है तो पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी संाप्रदायिका का कार्ड खेलने में लग जाती है।
यह भी पढ़े:-जब ट्रैफिक सीओ ने बस की छत पर चढ़ कर सवारी करने वालों को पकड़ा, कूदकर भागे लोग, देखें तस्वीरें
अखिलेश यादव की सभा में उमड़ा जनसैलाब
अखिलेश यादव की जनसभा में जनसैलाब उमड़ गया है। भीड़ में एक लाख से अधिक की भीड़ देख कर अखिलेश यादव उत्साहित हो गये हैं। २५ साल बाद सपा की रैली में बसपा के झंडे भी लहराये गये हैं। जनसभा से पहले अखिलेश यादव ने रोड शो भी किया था जिसमे हजारों वाहन शामिल थे। स्थानीय लोगों की माने तो रैली व सभा में जनसैलाब उमड़ा है।
यह भी पढ़े:-फूलपुर में सपा व बसपा के गठबंधन के बाद इस समीकरण में फंसी बीजेपी,लग सकता है झटका
रिपोर्ट:-प्रसून पांडेय