
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोशिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष पद और महासचिव पद के चल रही मतगणना पूरी हो गई। अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार जीते। महासचिव पद पर नितिन शर्मा ने जीत दर्ज की।
312 वोट से जीते अशोक कुमार
अध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। अनिल तिवारी और अशोक कुमार में कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। मंगलवार को 312 वोट से नितिन तिवारी को पीछे छोड़ते हुए अशोक कुमार ने जीत दर्ज की। इन्हें कुल 2710 मिले।
357 वोट से जीते नितिन शर्मा
महासचिव पद के कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें सबसे ज्यादा नितिन शर्मा को 1695 वोट पड़े। 1338 वोट के साथ विक्रांत दूसरे नंबर पर रहे।
53 वोट इनवैलिड
अध्यक्ष और महासचिव पद पर पड़े वोट में कुल 53 वोट इनवैलिड था, और 29 वोट ब्लैंक रहा। इलाहाबाद हाई कोर्ट बार ऐसोशिएसन के नई कार्यकारणी का चुनाव 30 जनवरी को चुनाव हुआ था।
Published on:
07 Feb 2023 04:29 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
