इलाहाबाद. हाईकोर्ट इलाहाबाद ने धर्मवीर यादव एस.एस.पी. अलीगढ़, सनत कुमार वित्त नियंत्रक पी.एच.क्यू. इलाहाबाद एवं शलभ माथुर एस.एस.पी. आगरा को 29 मार्च तक याची के बकाये का भुगतान करने का निर्देश दिया है और कहा है कि यदि भुगतान नहीं करते तो स्पष्टीकरण के साथ कोर्ट में हाजिर हो कि क्यों न उन्हें अवमानना के आरोप में दण्डित किया जाय।