
ब्लू व्हेल गेम (प्रतीकात्मक)
इलाहाबाद. दुनिया भर में दहशत का पर्याय बने ब्लू व्हेल गेम केअ इलाहाबाद में भी दस्तक देने की शंका मात्र से पुलिस के हाथ पांव फूल गए हैं। इलाहाबाद के कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फेसबुक पर ब्लू व्हेल की शक्ल में खून से उभरे निशान पोस्ट किया। यही नहीं उसने ब्लू व्हेल गेम का 11वां लेवल पार करने का दावा भी किया। छात्र के पोस्ट से पुलिस की साइबर टीम के होश उड़ गए। इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने वाले छात्र से पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि उसके हाथ पर पुलिस को कोई निशान नहीं मिला है।
फेसबुक पोस्ट करने वाला छात्र पुलिस लाइन्स क्षेत्र के पास ही किराए के मकान में रहकर शहर के मशहूर इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाई करता है। पिता सरकारी कर्मचारी हैं। शनिवार को छात्र ने फेसबुक पर आधे बांह पर व्हेल की उभरी हुई एक फोटो शेयर की। जो फोटो पोस्ट की गयी थी उसे बांह पर ब्लेड से काट कर बनाया गया था। इस पोस्ट के साथ छात्र ने यह भी लिखा था कि उसने गेम का 11वां लेवल पार कर लिया है। छात्र ने जैसे ही उसे फेसबुक पर पोस्ट किया। उसके फेसबुक फ्रेंड तेजी से लाइक और शेयर करने लगे। इसी बीच कक्षा 10वीं छात्र की हरकत लखनऊ साइबर सेल को दिख गई। इसे देखते ही उनके होश उड़ गए।
लखनऊ साइबर सेल से तत्काल इसकी सूचना इलाहाबाद साइबर सेल को दी। इलाहाबाद साइबर सेल को जानकारी होते ही उनके होश उड़ गए। एसपी क्राइम बृजेश मिश्र ने साइबर सेल प्रभारी विद्या यादव और उनकी टीम को तत्काल छात्र को खोजने और जांच करने का निर्देश दिया। साइबर सेल की टीम ने छात्र के फेसबुक एकाउंट से लेकर कई अन्य जानकारियां हासिल कीं। उन्हें छात्र के साइट पर उसका पता लिखा था मिला। टीम जब छात्र के लिखे पते पर पहुंची तो वह फर्जी निकला।
सर्विलांस की मदद से पहुंची साइबर टीम तो उड़ गए होश
साइट पर लिखे फर्जी पते के बाद साइबर टीम ने सर्विलांस की मदद ली। सर्विलांस के माध्यम से साइबर सेल की टीम छात्र घर पर पहुंची। घर वालों को जैसे ही सर्विलांस टीम के माध्यम से बच्चे की हरकत का पता चला उनके होश उड़ गए। इस दौरान उन्होंने तत्काल उसे बुलाया और उसकी बांह चेक की गई। बांह पर कुछ नहीं देख घर वालों ने राहत की सांस ली। इसके बाद घर वालों ने पुलिस से लिखित मांफी मांगी। वहीं साइबर टीम ने तत्काल छात्र के मोबाइल को जब्त कर पता लगाने में जुट गई है कि ब्लू व्हेल की जद में वह कैसे आया। साथ ही उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।
by ARUN RANJAN
Published on:
10 Sept 2017 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
