
आमरण अनशन पर बैठे एक और छात्र की तबियत बिगड़ी, फीस वृद्धि के विरोध में प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी का मिला समर्थन
प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ भवन पर फीस वृद्धि के विरोध में व छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे छात्रसंघ संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में क्रमिक अनशन का 787वां फीस वृद्धि के विरोध में आमरण अनशन का 11 वां दिन भी जारी रहा। फीस वृद्धि के विरोध में प्रियंका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव व आमरण अनशन के 11वें दिन आजाद समाज पार्टी का समर्थन छात्रों को मिला है।
छात्र अजय सम्राट ने जानकारी देते हुए बताया कि आमरण अनशन के 11वें दिन छात्र अनुराग यादव की अचानक तबीयत खराब हुई बेहोशी हालत में बेली अस्पताल में एडमिट कराया गया। 4 दिन हो गए मेडिकल की टीम आमरण अनशन पर बैठे छात्रों की जांच करने नहीं आई। छात्रों की तबीयत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। जिसकी वजह से छात्रों में व्यापक आक्रोश देखने को मिल रहा है। छात्र नेता ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा यूनियन गेट को पूर्ण रूप से बंद कर देना तानाशाही जैसा रवैया है। आमरण अनशन पर बैठे छात्र अनुराग की तबीयत ज्यादा खराब होने से छात्रों में उठापटक की स्थिति बनी तो आनन-फानन में छात्रों ने यूनियन गेट का ताला तोड़कर अनुराग को कंधे पर लेकर गेट के बाहर तक ले गए। ताला तोड़ने के बाद एंबुलेंस गेट के बाहर आई उसके बाद बेली के लिए ले जाया गया और भर्ती कराया गया।
छात्रों में व्यापक आक्रोश
चार सौ परसेंट फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों में व्यापक आक्रोश देखने को मिल रहा है। छात्रों ने मशाल जुलूस लेकर रोड पर खूब मारा उसके बाद कांग्रेश पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया के माध्यम से समर्थन किया है। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा देश की जनता से हर दिन भाजपा सरकार कुछ न कुछ छीन रही है आम लोगों से पढ़ाई कमाई दवाई सब का अवसर छीना जा रहा है जिस इलाहाबाद विश्वविद्यालय में गरीब और सामान्य परिवारों के बच्चे भी आईएस पीसीएस बनने का सपना देखते हैं और उसे साकार करते हैं वहां 400% फीस वृद्धि कर दी गई है सड़क पर उतरे छात्रों की बात सुननी चाहिए या छात्र विरोधी फैसला वापस किया जाना चाहिए।
समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार को घेरा कहां लोकतंत्र की प्राइमरी को बर्बाद कर रही होगी योगी सरकार इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली की मांग हेतु क्रमिक अनशन व 400% फीस वृद्धि के विरोध में आमरण अनशन के समर्थन में छात्रों ने मशाल लेकर मार्च किया छात्रों को न्याय मिलना चाहिए 400% वृद्धि वृद्धि तत्काल वापस ले। आमरण अनशन पर बैठने वालों में क्रांतिकारी सुधीर, अमित पांडेय, शामिल हैं दोनो छात्रों की स्वास्थ्य दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है।
Published on:
16 Sep 2022, 11:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.