
प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय की ओर से बीए प्रथम वर्ष का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। कुल पंजीकृत 10415 में से 9821 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे इनमें से 7119 उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।वहीं 1170 छात्र– छात्राएं द्वितीय परीक्षा के लिए पात्र पाए गए हैं।1482 विद्यार्थी अनुतीर्ण घोषित किए गए हैं।45 विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़े गए थे पांच का परिणाम घोषित नहीं किया गया।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आज का कट ऑफ बीसीए: अनारक्षित 415, ओबीसी 315,ईडब्ल्यूएस 323, या अधिक अंक तथा एससी– एसटी सभी। बीबीए–एमबीए पांच वर्षीय:अनारक्षित 382, ओबीसी 289, एसटी 26 ईडब्ल्यूएस, 369 या अधिक अंक। बीवोक फूड प्रोसेसिंग अनारक्षित: 222. 95, ओबीसी 192.63 या अधिक अंक तथा एससी एसटी एवं ईडब्ल्यूएस सभी। पांच वर्षीय पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन: अनारक्षित 120 या अधिक अंक तथा अन्य वर्ग के सभी।
ईश्वर शरण में प्रवेश के लिए आज का कट ऑफ
बीएएलएलबी : एससी 250 या अधिक अंक। बीए:सभी पंजीकृत बीएससी जीव विज्ञान– अनारक्षित 50 या अधिक अंक तथा अन्य वर्ग के सभी। बीएससी गणित:अनारक्षित 60 या अधिक अंक तथा अन्य वर्ग के सभी। बीवोक फूड प्रोसेसिंग:आज से प्रवेश शुरू इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पंजीकृत सभी। बीवोक ऑटोमोबाइल: सीधा प्रवेश।
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य के अनुसार स्नातक कक्षाओं के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी चार से छह अक्टूबर के बीच तक कार्यक्रम के तहत अभिलेखों का भौतिक सत्यापन करा लें।कक्षाएं अक्टूबर से शुरू होगी।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी में आज और कल प्रवेश
बीए: अनारक्षित वर्ग 130, ईडब्ल्यूएस 120, ओबीसी 100 या अधिक अंक तथा एससी एसटी सभी| बीएससी गणित: अनारक्षित वर्ग 150, ईडब्ल्यूएस 100 ओबीसी 100 या अधिक अंक तथा एससी-एसटी सभी।
Published on:
30 Sept 2023 10:07 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
