24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अब होगा ऑनलाइन प्रवेश, तैयारी पूरी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एजेंसी से संपर्क में है और सीयूईटी की मेरिट लिस्ट मिलने के बाद साफ्टवेयर में जरूरी बदलाव करते हुए इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। ऐसे में अब छात्रों की पूरी प्रवेश प्रक्रिया बिना विश्वविद्यालय आए हो सकेगी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चल रहे फीस वृद्धि के विरोध में आंदोलन से प्रवेश प्रक्रिया बाधित न हो इसके लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 29 Sep 2022, 1:16 PM IST

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अब होगा ऑनलाइन प्रवेश, तैयारी पूरी

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अब होगा ऑनलाइन प्रवेश, तैयारी पूरी

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अब ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा रही है।विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्र घर बैठे प्रवेश ले सकेंगे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पूरी तरह से परास्नातक पाठ्यक्रमों में शत प्रतिशत आनलाइन प्रवेश व्यवस्था लागू हो गई है। अब स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश भी पूरी तरह से आनलाइन करने की तैयारी की गई है।

एजेंसी से पूरा होगा प्रवेश प्रक्रिया का कार्य

आप को बतादें कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एजेंसी से संपर्क में है और सीयूईटी की मेरिट लिस्ट मिलने के बाद साफ्टवेयर में जरूरी बदलाव करते हुए इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। ऐसे में अब छात्रों की पूरी प्रवेश प्रक्रिया बिना विश्वविद्यालय आए हो सकेगी।

ऑनलाइन होगी दस्तावेजों की जांच

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चल रहे फीस वृद्धि के विरोध में आंदोलन से प्रवेश प्रक्रिया बाधित न हो इसके लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। छात्रों का पहले आनलाइन डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा और इसमें बाद वे आनलाइन प्रवेश भी ले सकेंगे।परास्नातक पाठ्यक्रमों में पहले पेपर लेस प्रवेश प्रक्रिया की प्रणाली विकसित की गई थी, बाद में तय हुआ था कि इसको पूरी तरह से आनलाइन कर दिया जाए।

यह भी पढ़ें: 1052.7 करोड़ के लागत से प्रयागराज में स्थापित होगा पेप्सी कम्पनी का प्लांट, 1500 युवाओं को मिलेगा रोजगार

अक्टूबर तक शुरू हो जाएगी प्रक्रिया

प्रवेश प्रक्रिया को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय पूरी तैयारी में है। जल्द ही जरूरी बदलाव करते हुए अधिसूचना जारी दी जाएगी। परास्नातक के बाद स्नातक की प्रवेश प्रक्रिया को आनलाइन करने की एक बड़ी वजह छात्र आंदोलन है। इसलिए आनलाइन प्रवेश प्रणाली को चुना गया है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग