7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jyoti Maurya Case: फैमिली कोर्ट में नही पेश हुई PCS अधिकारी ज्योति, पेश हुए आलोक मौर्य,18 अगस्त को अगली सुनवाई

Jyoti Maurya Case: PCS अधिकारी ज्‍योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच का विवाद की चर्चा चारों तरफ हो रही है। इस बीच दोनों के मामले को लेकर अदालती कार्यवाही भी चल रही है। मंगलवार को इस मामले की प्रयागराज के परिवार न्‍यायालय में सुनवाई हुई।

2 min read
Google source verification
jyoti_maurya_case.jpg

मनीष दुबे, आलोक मौर्य और ज्योति मौर्या (बाएं से दाएं)

Jyoti Maurya Case: एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक कुमार मौर्य के बीच विवाद के मामले में मंगलवार को प्रयागराज फैमिली कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट में आलोक मौर्य पहुंचे लेकिन ज्योति मौर्य हाजिर नहीं हुईं। उनके वकील ने हाजिरी माफी की अर्जी कोर्ट में दी, जबकि ज्योति के पति आलोक मौर्य न्यायालय मे हाजिर हुए। 18 अगस्त को मामले की अगली सुनवाई होगी।

आलोक मौर्य के वकील ने जवाब दाखिल करने के लिए ज्योति मौर्य की ओर से दाखिल वाद की कॉपी मांगी। ज्योति मौर्य ने पति आलोक कुमार मौर्य से अलग होने के लिए फैमिली कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। पीसीएस अफसर बनने के बाद ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य के बीच संबंधों में दरार आ गई थी।
यह भी पढ़ें: Weather Alert: 3 घंटो तक यूपी के 17 जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

आलोक के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मामले में दर्ज है केस
आलोक ने ज्योति मौर्य पर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से संबंध होने का आरोप लगाया है। ज्योति मौर्या ने पति आलोक कुमार मौर्य और उनके परिवार के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का धूमनगंज थाने में केस दर्ज करा रखा है। दोनों के बीच विवाद का मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य के बीच विवाद का मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

2010 में दोनों की हुई थी शादी
आलोक मौर्य और ज्योति मौर्य की वर्ष 2010 में शादी हुई थी। बाद में 2015 में यूपीपीएससी में एसडीएम के पद पर ज्योति मौर्य का चयन हो गया। ज्योति मौर्य ने एसडीएम के पद पर 16 वी रैंक हासिल की थी। ज्योति मौर्य इन दिनों बरेली में चीनी मिल में जीएम के पद पर तैनात हैं। जबकि पति आलोक कुमार मौर्य ग्राम पंचायत विभाग में प्रतापगढ़ जिले में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं। 18 अगस्त को मामले की अगली सुनवाई होगी।

यह भी पढ़ें: जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने पर भूपेंद्र चौधरी ने दी प्रतिक्रिया, बोले- साथ आते हैं तो स्वागत, जानें क्या है इशारा?